फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dream topped the 400-meter race

400 मीटर रेस में सपना अव्वल

Sat, 31 Dec 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sat, 31 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Dream topped the 400-meter race
400 मीटर रेस में सपना अव्वल
लायंस बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में चल रही दो दिवसीय एथलेटिक मीट का शुक्रवार को समापन हो गया। दूसरे दिन भी ऊंची कूद, गोला फेंक समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। विद्यालय में शुक्रवार का हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की सह सचिव नीता मोदी ने दीप प्रज्जवलन कर किया। ऊंची कूद प्रतियोगिता के सीनियर बालक वर्ग में लव हाउस के परदमन व पीस हाउस के प्रज्जवल, होप के अमन, यूनिटी के विशेष, जूनियर बालक वर्ग में होप के फरजान, पीस के ब्रिजेश व लव के अर्पित, यूनिटी के सौरभ ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। सौ मीटर रेस के सीनियर बालिका वर्ग में यूनिटी की अंजली, पीस की आकांक्षा, लव की आयुषी, जूनियर बालक वर्ग में फरमान, होप के फरजान, लव के गगनदीप, सीनियर बालक वर्ग की सौ मीटर हर्डल रेस में यूनिटी के हिमांशु, लव के प्रदमन, पीस के प्रज्जवल, जूनियर बालिका वर्ग की 200 मीटर रेस में लव हाउस की हिमानी, पीस की कृति, यूनिटी की एकता, सीनियर बालक वर्ग की 400 मीटर रेस में लव हाउस के इरशाद, होप के अमन, पीस के मयंक, सीनियर बालिका वर्ग की 400 मीटर रेस में पीस हाउस की सपना, यूनिटी की शालिनी, लव की फिजा, जूनियर बालक वर्ग की स्लो साइकिल रेस में होप हाउस के नवनीत, लव के आयुष, यूनिटी के ईशान, जूनियर बालिका वर्ग में लव हाउस की नैना, होप की शिवानी, पीस की आरची ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन पर सह सचिव व प्रधानाचार्य आरसी सेमवाल ने विद्यार्थियों को मेहनत व लगन से निरंतर आगे बढते रहने को पे्ररित किया। इस मौके पर डीन अभय सक्सेना, गीता मिश्रा, पुनीत शर्मा, सौरभ सक्सेना, कुलदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed