{"_id":"65f0ac93abb30121b50b1246","slug":"dr-became-a-member-of-the-board-of-management-faith-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-113303-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: प्रबंध मंडल सदस्य बनीं डॉ. आस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: प्रबंध मंडल सदस्य बनीं डॉ. आस्था
विज्ञापन
पीलीभीत। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल को नगरीय प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान लखनऊ के संचालन के लिए बनाए गए संविधान, नियमावली और स्मृति पत्र के प्रावधानों के तहत एक साल के लिए प्रबंध मंडल का सदस्य बनाया गया है। पूरे प्रदेश से बनाई गई सात सदस्यीय कमेटी में उन्हें स्थान मिला है।
नगर विकास अनुभाग उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात की ओर से जारी पत्र में कहा गया कि प्रबंध मंडल के सदस्यों की सूची में सात सदस्यों को नामित किया गया है। पत्र में प्रदेश भर की नगर पालिकाओं के अध्यक्षों में से नगर पालिका परिषद पीलीभीत की अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल को सदस्य बनाया गया है।
इसके साथ ही महापौर नगर निगम गोरखपुर के डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, नगर आयुक्त लखनऊ इंद्रजीत सिंह, नगर पालिका परिषद सीतापुर के अधिशासी अधिकारी वैभव त्रिपाठी, संध्या मिश्रा, अंशु त्रिपाठी, लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष इंद्रमणि त्रिपाठी को प्रबंध मंडल का सदस्य बनाया गया है।