फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Double engine government will change the fate and picture of Pilibhit

Pilibhit News: डबल इंजन की सरकार बदलेगी पीलीभीत की तकदीर और तस्वीर

Mon, 08 Apr 2024 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Double engine government will change the fate and picture of Pilibhit
जनसभा को संबो​धित करते भाजपा उम्मीदवार जितिन प्रसाद : स्रोत समर्थक
पीलीभीत। भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद ने रविवार को कई स्थानों पर जनसंपर्क कर मतदाताओं से मतदान की अपील की। कहा कि मतदाताओं के आशीर्वाद से उन्हें सांसद चुना गया तो वह पीलीभीत के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे। डबल इंजन की सरकार से आने वाले समय में पीलीभीत की तस्वीर एवं तकदीर बदल देंगे।
विज्ञापन




भाजपा उम्मीदवार ने चन्द मुड़िया, मधुर मिलन, कुंवर गढ़ा, मवई काजियान, करमन, उदरा, सिंहतरा, बसन्त नगर, पचुआ, पिपरा, चुरैला, उनरा में जनसंपर्क कर नौ अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीलीभीत आगमन पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। कहा कि बीते 10 वर्षों में देश ने जो एक नई उड़ान तय की है, इसकी सभी देशवासियों के चेहरे पर खुशी देखी जा सकती है। तीसरी बार मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनने पर देश को विकास के पथ पर और आगे बढ़ने में काफी मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

जितिन प्रसाद के समर्थन में प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने बीसलपुर, पीलीभीत नगर और अमरिया में चुनावी बैठकें की। जनसंपर्क में विधायक एमपी आर्या, विधानसभा संयोजक सुरेश गंगवार, ब्लॉक प्रमुख अरमिंदर सिंह हैप्पी, अजय जैसवाल, मेजर सिंह, भानू प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed