{"_id":"693effe228cf4bdada0e21b8","slug":"doctors-were-not-found-in-joshitola-more-pediatric-patients-arrived-in-baggulsher-khan-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-149836-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जोशीटोला में नहीं मिले चिकित्सक, बागगुलशेर खां में अधिक पहुंचे बाल रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जोशीटोला में नहीं मिले चिकित्सक, बागगुलशेर खां में अधिक पहुंचे बाल रोगी
Sun, 14 Dec 2025 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 14 Dec 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेले में कहीं चिकित्सक नहीं पहुंचेे तो मरीजों को जांच की सुविधा नहीं मिली। सर्दी की वजह से मेले में पहुंचे मरीजों में बाल रोगियों की संख्या अधिक रही। इसके अलावा बुखार-खांसी, जुकाम और पेट दर्द के मरीज पहुंचे।
शहर के पुराना अस्पताल पीएचसी पर चिकित्सक जनमेजय सिंह ने 40 से अधिक मरीज देखे। इसमें बाल रोगी की संख्या 10 से अधिक रही। चिकित्सक ने बदलते मौसम का प्रभाव बताकर बाल रोगियों के परिजनों को सावधानी बरतने की सलाह दी। वहीं शहर के जोशीटोला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को चिकित्सक का परामर्श नहीं मिल सका। बताया गया कि चिकित्सक की पल्स पोलियो में ड्यूटी लगी है। यहां फॉर्मासिस्ट ने मरीजों को परामर्श और दवा दी। कई मरीज बिना इलाज के वापस गए। वहीं बागगुलशेरखां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 108 मरीज देखे गए, इसमें 20 से अधिक बाल रोगी शामिल रहे।
तीनों पीएचसी पर लंबे समय बाद हुई एलटी की तैनाती
शहर में तीन नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है। इसमें जोशीटोला, बागगुलशेर खां व पुराना अस्पताल आता है। जोशीटोला पीएचसी छोड़कर लंबे समय से अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर लैब टेक्नीशियन की तैनाती नहीं थी। इससे मरीजों को जांच की सुविधा नहीं मिल रही थी। हाल ही में तीनों पीएचसी पर लैब टेक्नीशियन की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
बिलसंडा सीएचसी पर नहीं है कफ सिरप
बिलसंडा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं की उपलब्धता तो है लेकिन कफ सिरप नहीं है। इस वजह से सीएचसी पर आने वाले मरीजों को मायूस होना पड़ रहा है। पूछने पर बताया गया कि मांग भेजी गई है। मंगलवार को कफ सिरप उपलब्ध हो जाएंगे।
पूरनपुर। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. अंकित कुमार रविवार को मरीजों को देख रहे थे। फार्मासिस्ट आलोक कुमार और अन्य स्टाफ मौजूद मिला। रविवार दोपहर एक बजे तक नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा ने निरीक्षण किया।
बीसलपुर। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. अमित कुमार ने 62 मरीज देखे। फार्मासिस्ट अमित सिंह ने मरीजों को दवाई दी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरी नवदिया में डॉ. चिराग अरोड़ा ने 51 मरीज देखे। इन केंद्रों पर महिला डॉक्टर के न होने से महिला मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव में बुखार, खुजली से पीडित मरीज अधिक पहुंचे। पीएचसी पर डाक्टर की गैर मौजूदगी में स्टाफ नर्स पवन दीप सिंह ने देखा। स्टाफ ने बताया कि आरोग्य मेले में आने वाले डाॅक्टर की ड्यूटी पल्स पोलियो अभियान में लगाई गई है।
-- -- -- --