{"_id":"582368984f1c1bf67eb39936","slug":"do-not-panic-people-banks-will-open-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"घबराएं नहीं लोग, आज से खुलेंगी बैंकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घबराएं नहीं लोग, आज से खुलेंगी बैंकें
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 10 Nov 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
घबराएं नहीं लोग, आज से खुलेंगी बैंकें
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच सौ व एक हजार के नोट बंद होने से पैदा हुई स्थिति की जानकारी देते हुए एलडीएम मनोहर सिंह जनपांगी ने कहा कि लोगों को इससे घबराने अथवा उतावले होने की जरूरत नहीं है। आज से बैंकों में रुपये का लेनदेन होगा। खाता धारक अपने खातों में धनराशि जमा कर सकते हैं जबकि जिनके खाते नहीं है वह लोग आईडी दिखाकर चार हजार रुपये तक बैंक से बदल सकते हैं।
अमर उजाला से बातचीत में एलडीएम ने बताया कि रिजर्व बैंक से प्राप्त निर्देशों के अनुसार कार्य कराया जाएगा। बृहस्पतिवार को बैंक खुलेगी। बैंकों में भीड़ की संभावना को देखते हुए एसपी से मिलकर सुरक्षा मांगी गई है। इस पर एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को अपने क्षेत्र के बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। शाखा प्रबंधक भी बैंक खुलने से पहले संबंधित थानाध्यक्ष को सूचित करेंगे ताकि व्यवस्था बनी रही। उन्होंने बताया कि सुबह बैंकों में लेनदेन होगा। जरूरत पड़ने पर अलग से काउंटर भी लगाए जा सकते हैं, लेकिन लोगों को धैर्य रखने की जरूरत है। धनराशि जमा करने को 50 दिन का समय है। खाताधारक बिना पैन कार्ड के 49 हजार रुपये तक जमा कर सकेंगे जबकि इससे अधिक धनराशि होने पर पैन कार्ड प्रदर्शित करना पड़ेगा और दो दिन एटीएम चालू होने पर धनराशि निकाल सकते हैं। वहीं जिन लोगों का कहीं भी कोई बैंक खाता नहीं है वह लोग भी अपना पहचान पत्र दिखाकर चार हजार रुपये तक बैंक से बदल सकते हैं।
शनिवार और रविवार को भी खुलेंगे बैंक
एलडीएम मनोहर सिंह जनपांगी ने बताया कि रिजर्व बैंक से नोट बंद होने के बाद पैदा हुआ हालात को सामान्य करने के लिए शनिवार और रविवार को भी बैंक खोलने के आदेश जारी किए हैं। इसकी प्रतियां सभी बैंक प्रबंधकों को भेज दी गई हैं।
विज्ञापन
यह सावधानी बरतें
बैंक में आईडी की छायाप्रति लेकर जाएं।
जरूरत के अनुसार ही धनराशि बदले।
हालात सामान्य होने तक कम खर्च करें।
हड़बड़ी या जल्दबाजी में कोई काम न करें।
धनराशि निकालने को एटीएम खुलने का इंतजार करें।