{"_id":"6681524a8c0fac14b00f6a4d","slug":"dm-transferred-20-lekhpals-in-pilibhit-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: डीएम ने 20 लेखपालों का किया तबादला, रिश्वत प्रकरण के बाद की गई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: डीएम ने 20 लेखपालों का किया तबादला, रिश्वत प्रकरण के बाद की गई कार्रवाई
Sun, 30 Jun 2024 06:10 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 30 Jun 2024 06:10 PM IST
सार
पीलीभीत में दो दिन पूर्व सदर तहसील में रिश्वत लेने के मामले में एक लेखपाल को एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार किया था। इस घटना के बाद डीएम ने जिले के 20 लेखपालों का तबादला कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
पीलीभीत की तहसीलों में तैनात लेखपालों का डीएम ने तत्काल प्रभाव से कार्यक्षेत्र बदल दिया है। माना जा रहा है यह कार्रवाई दो दिन पूर्व सदर तहसील में रिश्वत लेने के मामले में पकड़े गए लेखपाल की घटना को देखते हुए की गई है। हालांकि इस फेरबदल में सदर तहसील में जमे कुछ लोगों को जद में नहीं लाया गया है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की ओर से जिले की अलग-अलग तहसीलों में तैनात 20 लेखपालों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है। इसमें बीसलपुर तहसील में तैनात शल्य सिंह, प्रदीप कुमार शर्मा को पीलीभीत, मदन मोहन सिंह को कलीनगर, पुनीत यादव को पीलीभीत, मुकेश कुमार को पूरनपुर, पृथ्वीराज को पूरनपुर, गोपाल मिश्रा को पूरनपुर तहसील में नई तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
Bareilly: भाई पर शिकंजा कस रहा प्रशासन, निशाने पर भाजपा के पूर्व विधायक, लखनऊ तक पहुंच रहे सबूत
विज्ञापन
पूरनपुर तहसील में तैनात गुरप्रीत सिंह को अमरिया, सिराज नासिर को पीलीभीत, सुनील कुमार द्वितीय को पीलीभीत, सत्येंद्र कुमार को कलीनगर, अमित सक्सेना को पीलीभीत, धर्मपाल को पीलीभीत, कलीनगर तहसील में तैनात कृष्ण कुमार सागर को बीसलपुर, जगदीश राजपूत को अमरिया, योगेंद्र देव शर्मा को अमरिया, सदर तहसील में तैनात अर्जुन सिंह को कलीनगर, जितेंद्र कुमार द्वितीय को बीसलपुर, अमरिया तहसील में तैनात राजपाल और तेज बहादुर को बीसलपुर तहसील क्षेत्र में तैनाती दी गई है।