{"_id":"6f587c3891817c6ad0b461ec9e545f45","slug":"dm-projects-reviewed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने की परियोजनाओं की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने की परियोजनाओं की समीक्षा
Pilibhit
Updated Tue, 25 Aug 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी मासूम अली सरवर ने जिले में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित 25 लाख रुपये से अधिक की परियोजनाओं की विभागवार समीक्षा की।
विज्ञापन
गांधी सभागार में सोमवार को हुई बैठक में डीएम ने पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड द्वारा बनाए जाने वाले संपर्क मार्गों, समग्र ग्रामों के कार्यों, नवनिर्मित कार्यों सहित मरम्मत कार्यों की जानकारी की और कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। बताया गया कि बैक्स कोड द्वारा जिले में 25 परियोजना 25 लाख से अधिक की व 16 परियोजनाएं 25 लाख से कम की चल रही है। जिसमें भवनों का उच्चीकरण, मरम्मत, नए निर्माण कार्य शामिल हैं। डीएम ने उन्हें शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित करते हुए कहा कि संस्थाएं अपने कार्य शीघ्र पूरा करें। कार्यों के लिए जो धनराशि शासन द्वारा दी गई है उसका सद्उपयोग करें। कहा कि बैठकों में समय से अपने विभाग के कार्यों की पूरी जानकारी के साथ स्वयं भाग लें। उन्होंने देर से आने वाले अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो अधिकारी बैठक में देरी से आएंगे, उनका वेतन काटा जाएगा। इस मौके पर सीडीओ इंद्रकांत द्विवेदी, सीएमओ डॉ. श्रीओम चौहान समेत लोक निर्माण विभाग, जल निगम, समाज कल्याण समेत सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी मौजूद रहे।