फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   DM given instruction subordinates.

Pilibhit News: रैन बसेरे की सुधारें व्यवस्था, चिकित्सालयों में बढ़ाएं दवाओं की उपलब्धता

Wed, 26 Nov 2025 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 26 Nov 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
DM given instruction subordinates.
पीलीभीत। जिले में आगामी संभावित शीतलहर व तापमान गिरने से पूर्व की तैयारियों को आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी एडवाइजरी पर एडीएम एफआर प्रसून द्विवेदी ने विभागों को चेताया है। रैन बसेरा, दवाओं की उलब्धता, कोहरे में वाहनों के संचालन को लेकर प्रचार-प्रचार और व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


एडीएम वित्त एवं राजस्व ने आश्रय स्थलों, सीएचसी-पीएचसी में दवाओं की उपलब्धता, भर्ती वार्डों में कंबल और हीटर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा। नगर निकायों को रैन बसेरों में कंबल, गद्दे, रोशनी, शौचालय के अलावा केयर टेकर की सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कृषि विभाग किसानों के लिए मौसम आधारित परामर्श जारी करेगा, जबकि पशुपालन विभाग पशुधन को ठंड से बचाने की तैयारी रखेगा। शीतलहर के दौरान लोगों से घर में रहने, कई परतों वाले गर्म कपड़े पहनने, गर्म पेय लेने और बुजुर्गों-बच्चों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। कोहरे के समय वाहनों को धीमी गति से चलाने और दुर्घटना बचाव के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed