फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   DM cracks down on city encroachments; orders removal within 7 days.

Pilibhit News: शहर के अतिक्रमण पर डीएम सख्त, 7 दिन में हटाने के निर्देश

Thu, 06 Aug 2026 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
DM cracks down on city encroachments; orders removal within 7 days.
पीलीभीत। शहर में बढ़ते अतिक्रमण और उससे प्रभावित यातायात व्यवस्था पर डीएम ने ईओ पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को एक सप्ताह के भीतर प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अभियान की प्रगति रिपोर्ट निर्धारित समय में उपलब्ध कराने को कहा है। डीएम के आदेश के बाद नगर पालिका भी शहर में जल्द अतिक्रमण अभियान चलाने की तैयारी में जुटी है।
विज्ञापन


बुधवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजीव कुमार को निर्देशित करते हुए कहा कि शहर के मुख्य बाजारों, सड़कों, फुटपाथों और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अस्थायी एवं स्थायी अतिक्रमण को चिह्नित कर विशेष अभियान तेजी से चलाया जाए। हाल ही में आए सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को पूरा पालन किया जाए। इसके लिए टीम भी नगर पालिका स्तर पर गठित की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed