{"_id":"639b6f721e27b87ca97ffe1b","slug":"divyang-commits-suicide-by-consuming-poisonous-substance-pilibhit-news-bly5069910105","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दिव्यांग ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दिव्यांग ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद पंकज के परिवार वाले व अन्य।
पिता के साथ करता था हलवाई का काम
मौत की वजह नहीं बता पा रहे परिवार वाले
पीलीभीत। मोहल्ला थानसिंह निवासी पंकज कश्यप (25) की विषैला पदार्थ खाने से बुधवार की शाम मौत हो गई। परिवार वाले आत्महत्या को लेकर कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं।
सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला थानसिंह निवासी अनिल कश्यप का सबसे छोटा पुत्र पंकज दिव्यांग और अविवाहित था। उसके पिता हलवाई हैं। पंकज भी पिता के साथ ही काम करता था। बुधवार की दोपहर को वह जहरीला पदार्थ खाकर घर पहुंचा। घर के कमरे में उलटी करता देख परिवार वाले घबरा गए। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान पंकज ने बुधवार देर शाम दम तोड़ दिया। पंकज की मौत से उसके घर में चीख पुकार मच गई। परिवार वालों ने बताया कि पंकज ने विषैला पदार्थ क्यों खाया, इस बारे में कुछ नहीं पता। आत्महत्या करने से पहले उसने परिवार को कुछ नहीं बताया। इस मामले में पुलिस से भी कोई शिकायत नहीं की गई है। पुलिस ने सूचना पर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया।