फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   District slips in IGRS rankings; two BDOs transferred.

Pilibhit News: आईजीआरएस रैंकिंग में फिसला जिला, दो बीडीओ के हुए तबादले

Thu, 06 Aug 2026 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
District slips in IGRS rankings; two BDOs transferred.
पीलीभीत। आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रीवांस रेड्रेसल सिस्टम) पर जनशिकायतों के निस्तारण में लगातार गिरते प्रदर्शन को लेकर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने सख्त रुख अपनाया है। जुलाई माह की जारी रैंकिंग में पीलीभीत जिला टॉप-10 से बाहर होकर 12वें स्थान पर पहुंच गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से विकास खंड स्तर पर शिकायतों के निस्तारण की स्थिति पर नाराजगी जताई है। अब डीएम के निर्देश पर दो खंड विकास अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया गया।
विज्ञापन

जारी आदेश के अनुसार मरौरी विकास खंड के खंड विकास अधिकारी लियाकत अली को बरखेड़ा ब्लॉक भेजा गया है, जबकि बरखेड़ा में तैनात वेद प्रकाश को मरौरी विकास खंड का नया बीडीओ बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि आईजीआरएस पोर्टल पर शासन स्तर से जनशिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आधार पर प्रत्येक माह जिलों की रैंकिंग जारी की जाती है। इस रैंकिंग का सीधा असर जिले की प्रशासनिक कार्यशैली और अधिकारियों की जवाबदेही पर पड़ता है। ऐसे में पीलीभीत के 12वें स्थान पर पहुंचने को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed