फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Distribution of e-rickshaws been cabinet minister Azam Khan today

कैबिनेट मंत्री आजम खां आज करेंगे ई-रिक्शा का वितरण

Thu, 27 Oct 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 27 Oct 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Distribution of e-rickshaws been cabinet minister Azam Khan today
कैबिनेट मंत्री आजम खां आज करेंगे ई-रिक्शा का वितरण - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा

विज्ञापन
संसदीय कार्य एवं शहरी विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां बृहस्पतिवार को पीलीभीत पहुंच रहे हैं। दोपहर दो बजे से वह गांधी स्टेडियम में ई-रिक्शा वितरण करेंगे और साथ ही जलनिगम की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। उनका कार्यक्रम प्राप्त होने पर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां बृहस्पतिवार को सुबह लखनऊ से चलकर कार से दो बजे पीलीभीत पहुंचेंगे। यहां गांधी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में वह नगरपालिका में पंजीकृत रिक्शा चालकों को ई-रिक्शा वितरित करेंगे। इसके लिए प्रशासन ने जिले में कुल 319 लोगों का चयन किया है। इसमें सर्वाधिक 197 रिक्शा चालक बीसलपुर नगर पालिका के हैं। इसके अलावा पीलीभीत पालिका से 66, पूरनपुर से 38 और बिलसंडा नगर पंचायत से 18 रिक्शा चालक चयनित किए गए हैं। ई-रिक्शा वितरण के साथ ही श्रम विभाग से पंजीकृत मजदूरों को साइकिलें वितरित की जाएंगी। इसके अलावा जलनिगम की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलायांस भी करेंगे। चुनाव के समय में शहर विकास मंत्री के जिले में प्रथम बार आगमन पर नगरपालिका एवं नगर पंचायतों को सौगात मिलने की उम्मीद भी जगी है। डीएम मासूम अली सरवर ने बताया कि कैबिनेट मंत्री के आगमन का कार्यक्रम प्राप्त हो गया है। कार्यक्रम की तैयारियां कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed