फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   distance markers on the highway hidden in the bushes

Pilibhit News: झाड़ियों में छिप गए हाईवे पर दूरी दर्शाने वाले पत्थर

Sat, 15 Jul 2023 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 15 Jul 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
distance markers on the highway hidden in the bushes
पीलीभीत रोड पर झाड़ियों में छिपा शिलापट । संवाद
पीलीभीत। असम हाईवे पर शहरों, नगरों की दूरी दर्शाने के लिए पत्थर लगाए गए हैं। नहरों और नदियों के नाम के भी शिलापट लगे हैं। वर्तमान में पीलीभीत-पूरनपुर के बीच यह सभी बोर्ड और पत्थर झाड़ियों में छिप गए हैं। इससे वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पीलीभीत से पूरनपुर की ओर जाने वाले नेशनल हाईवे पर प्रत्येक किलोमीटर पर दूरी दर्शाने वाले पत्थर लगाए गए हैं। मौजूदा समय में झाड़-झंकाड व घास उग आने से पत्थर उसमें छिप गए हैं। ये वाहन चालकों को दिखाई नहीं दे रहे हैं। ऐसी दशा में दूसरे शहर से आने वाले लोगों को शहर और जिले की दूरी की जानकारी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

पूरनपुर से माधोटांडा होते हुए खटीमा और पीलीभीत रोड का भी कुछ ऐसा ही हाल है। जंगल क्षेत्र को छोड़कर अन्य स्थानों पर हाईवे किनारे इतनी बड़ी झाड़ियां उग आई हैं कि उसमें दूरी दर्शाने वाले पत्थर लोगों की नजर से ओझल हो गए हैं। शिलापट के साथ ही सड़क पर पड़ने वाली नहरों और नदियों के नाम भी लोगों को पता नहीं चल पा रहे हैं। कई माह से सफाई न होने से लोगों को इससे काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
हादसे की भी बनी रहती है
आशंकाझाड़-झंकाड़ के बीच शिलापट छिप जाने से जहां लोगों को दूरी का पता नहीं चल पा रहा है, वहीं हादसे की भी आशंका बनी रहती है। खासतौर से तीव्र मोड़ पर झाड़ियां होने कारण सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं पड़ते हैं। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। रात के समय झाड़-झंकाड़ में बैठे वन्यजीव भी लोगों को नहीं दिखते हैं। इससे आए दिन वाहन की चपेट में आकर वे मर रहे हैं।

...
सड़क किनारे झाड़ियों की सफाई कराई जाती है। बारिश के बाद प्रमुख सड़कों के किनारे उगी झाड़ियों की सफाई कराई जाएगी, ताकि संकेतक दूर से ही दिखाई दें। - उदय नारायण, अधिशासी अभियंता- लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed