फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Disposal of objections, now waiting for the final list of examination centers

Pilibhit News: आपत्तियों का निस्तारण, अब परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची का इंतजार

Thu, 28 Nov 2024 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Disposal of objections, now waiting for the final list of examination centers
पीलीभीत। यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटर परीक्षा-2025 के प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों से संबंधित आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची का इंतजार किया जा रहा है। बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची किसी भी समय जारी की जा सकती है। फाइनल सूची में परीक्षा केंद्रोंं की संख्या भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन

करीब पखवाड़ा भर पहले हाईस्कूल-इंटर के प्रस्तावित 67 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की गई थी। इन केंद्रों के संबंध में 14 नवंबर तक आपत्तियां मांगी गईं। इन केंद्रों से संबंधित 43 आपत्तियां दर्ज कराई गईं थीं। इनमें स्कूलों की दूरी और धारण क्षमता से अधिक छात्रों के आवंटन की आपत्तियां अधिक थीं।
विज्ञापन

रास्ते खराब होने की आपत्ति भी आई थी। एसडीएम स्तर से जांच के बाद जनपदीय समिति ने आपत्तियों का निस्तारण किया। परीक्षा केंद्रों की सूचना बोर्ड को भेज दी। अब बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची जारी करने का इंतजार किया जा रहा है। फाइनल सूची बुधवार को जारी होने की बात कही थी, लेकिन देर शाम तक सूची नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed