{"_id":"65ce823afcc3c3658a068606","slug":"discussion-on-aspects-of-life-in-youth-conference-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-112113-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तरुणी सम्मेलन में जीवन के पहलुओं पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तरुणी सम्मेलन में जीवन के पहलुओं पर चर्चा
विज्ञापन
गांधी प्रेक्षाग्रह में आयोजित तरूणी सम्मेलन में मौजूद नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.आस्था अग्रवाल व महि
पीलीभीत। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महिला समन्वय विभाग की ओर से भविष्य के भारत में तरुणियों के योगदान की भूमिका विषय पर तरुणी सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें शहर के विभिन्न विद्यालयों की सैकड़ों छात्राओं ने प्रतिभाग किया। वक्ताओं ने जीवन के विभिन्न पहलुओं पर जागरूकता के लिए चर्चा की।
गांधी स्टेडियम प्रेक्षा गृह में आयोजित सम्मेलन में बरेली से आई विश्व हिंदू परिषद की साधना सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने सुरक्षा और सेल्फ डिफेंस, स्वास्थ्य से संबंधित विषय, शारीरिक फिटनेस से संबंधित विषय, स्वावलंबन, संस्कार तथा आध्यात्मिक दिशा, नवाचार की सुगमता और मुख्य रूप से सावधानियां पर चर्चा की।
नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल, बरेली कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अजिता सिंह तिवारी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पूजा गुप्ता, मरौरी ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पूनम गंगवार, रोजी दीक्षित सहित कई वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। संचालन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रांत कार्यकारिणी सदस्य प्रिया शर्मा ने किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम संयोजक ओम प्रकाश गंगवार रहे। कार्यक्रम में भाजपा महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष गीता मिश्रा, सभासद सुनीता सिंह, रत्ना शुक्ला, पंकज तिवारी, परमजीत सिंह, अनु चौधरी सहित काफी संख्या में विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता और छात्राएं मौजूद रहीं।