फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Disabled Marriage Promotion Scheme dying due to lack of publicity

Pilibhit News: प्रचार प्रसार के अभाव में दम तोड़ रही दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना

Fri, 06 Oct 2023 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Disabled Marriage Promotion Scheme dying due to lack of publicity
पीलीभीत। दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना प्रचार प्रसार के अभाव में दम तोड़ती नजर आ रही है। ऐसे तब हो रहा है जबकि ऑनलाइन पंजीकरण अप्रैल से जारी हैं, बावजूद इसके केवल दस लोगों ने ही आवेदन किया है। यहां बता दें कि पिछले साल महज एक आवेदन आया था।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार दिव्यांगजन के लिए पेंशन योजना सहित कई योजनाएं चला रही है। दिव्यांग पेंशन योजना के तहत जिले के 18000 लोगों को पेंशन का लाभ मिल रहा है। सरकार की ही ओर से दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना भी संचालित की जा रही है। योजना का जिले में व्यापक प्रचार प्रसार नहीं हो पा रहा है। इस कारण दिव्यांगजन योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।
विज्ञापन

यहां बता दें कि योजना के तहत प्रोत्साहन राशि के तौर पर सरकार की ओर से 35000 रुपये दिए जाते हैं। यदि सिर्फ वर दिव्यांग है तो उसे 15000 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलती है। वहीं यदि वधू दिव्यांग है तो उसे 20000 रुपये बतौर प्रोत्साहन राशि दी जाती है। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को लेकर जिला स्तरीय अधिकारी उदासीन बने हुए हैं। प्रचार प्रसार के अभाव में पिछले वर्ष जहां इस योजना के तहत मात्र एक आवेदन हो सका था तो वहीं इस बार अब तक 10 लोगों ने ही आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल से मार्च तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
योजना के तहत अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होती है, जो मार्च तक चलती रहती है। ऑनलाइन आवेदन में दिव्यांगजनों को आधार कार्ड, पासबुक की फोटोकापी के साथ दिव्यांग प्रमाण पत्र और विवाह से संबंधित दस्तावेजों को अपलोड करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed