{"_id":"6ae3878ec570d2beb70b0b1c","slug":"direct-bus-service-from-puranpur-to-haridwar-launched-passengers-to-benefit-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-172189-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पूरनपुर से हरिद्वार के लिए सीधी बस सेवा शुरू, यात्रियों को मिलेगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पूरनपुर से हरिद्वार के लिए सीधी बस सेवा शुरू, यात्रियों को मिलेगी सहूलियत
Thu, 29 Oct 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। हरिद्वार जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रोडवेज डिपो की ओर से पूरनपुर से हरिद्वार के लिए सीधी बस सेवा का संचालन शुरू कर दिया गया है। इससे यात्रियों को दूसरे साधनों का सहारा लेने और बस बदलने की परेशानी से राहत मिलेगी। बस की समय सारिणी भी जारी कर दी गई है।
दीपावली को लेकर डिपो के अफसरों की ओर से एक नई बस सेवा का संचालन शुरू किया गया है। डिपो के अफसरों ने पूरनपुर से हरिद्वार के लिए नई बस सेवा का संचालन शुरू किया है। यह बस पूरनपुर से दोपहर तीन बजे रवाना होगी और शाम चार बजे पीलीभीत पहुंचेगी। यहां से बस हरिद्वार के लिए रवाना होगी। यह बस बरेली के बजाय रुद्रपुर और काशीपुर के रास्ते हरिद्वार पहुंचेगी। एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि बस का संचालन दीपावली को देखते हुए किया गया है। यह बस पर्व तक रोजाना संचालित की जाएगी। इससे क्षेत्रीय लोगों को लाभ मिलेगा।