{"_id":"5804cfc54f1c1b592c702bfd","slug":"diploma-engineers-strike-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल जारी
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 17 Oct 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल जारी
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर चल रही डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल 20वें दिन भी जारी रही। अभियंताओं ने स्थान बदलकर कर शारदा सागर कार्यालय में धरना दिया। साथ ही हड़ताल के बाद भी काम जारी रहने पर नाराजगी व्यक्त की।
4800 ग्रेड पे वेतन की मांग को लेकर उप्र डिप्लोमा महासंघ के प्रांतीय आह्वान पर जूनियर इंजीनियर्स हड़ताल पर हैं। सोमवार को 20वें दिन भी अभियंता शारदा सागर कार्यालय पर एकत्र हुए और धरने पर बैठे। अभियंताओं ने 20 दिन से चल रही हड़ताल के बाद भी सरकार द्वारा संज्ञान न लेने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। अध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि जिले के सभी जूनियर इंजीनियर्स हड़ताल पर हैं इसके बाद भी सड़क, ओवरब्रिज समत विभिन्न निर्माण कार्य चल रहे हैं, ऐसे में इनकी निगरानी नहीं हो रही है और ठेकेदार मनमर्जी से काम करा रहे हैं। धरना प्रदर्शन में देशराज, मुकेश कुमार, नरेंद्र, विमलेश कुमार सैनी, मनोज सुमन, अनुज शर्मा, सुरेश कुमार, अशरफ हुसैन, हरीश, तरूण कुमार, अजय कुमार, सुधीर कुमार, अतीक अंसारी, सीपी वर्मा, दिलीप कुमार, बीएस यादव, रामेश्वर सिंह, पृथ्वीपाल, दुर्गेश यादव आदि थे।