{"_id":"66c27ccff750f1162e097ed4","slug":"dig-the-road-and-put-stones-work-stopped-vehicle-riders-slip-and-get-injured-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-121089-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सड़क खोदकर पत्थर डाले... बंद किया काम, फिसलकर चोटिल हो रहे वाहन सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सड़क खोदकर पत्थर डाले... बंद किया काम, फिसलकर चोटिल हो रहे वाहन सवार
विज्ञापन
माधोटांडा मार्ग से धनाराघाट जाने वाली खोदी गई सड़क पर भरा पानी।संवाद
पीलीभीत। पूरनपुर में माधोटांडा से धनाराघाट की हरीपुर वन चौकी तक 10 किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण और नवीनीकरण का काम रुका हुआ है। इसके लिए शासन ने बजट जारी किया था, निर्माण कार्य करवाने के लिए सड़क को खोदकर पत्थर डाल दिए गए। इसके बाद काम बंद कर दिया गया । ऐसे में बारिश के मौसम में सड़क से गुजरने वाले कई वाहन सवार फिसलकर चोटिल हो रहे हैं।
तत्कालीन लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद के प्रस्ताव पर इस कार्य की स्वीकृति हुई थी। इसके लिए करीब 20 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई। लोकसभा चुनाव से पहले निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। इसमें सड़क को जेसीबी से जगह-जगह खोदा गया था। लोकसभा चुनाव के बाद कई दिनों तक काम रुका रहा। इसके बाद शिकायत होने पर काम को शुरू किया गया।
मौजूदा समय में माधोटांडा रोड से पूरनपुर के बीच निर्माण रुका हुआ है। खोदी गई सड़क पर पत्थर डालकर छोड़ दिया गया है। इससे हल्की बारिश में ही जलभराव हो जाता है। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। यहीं नहीं स्कूल के लिए आने-जाने वाले विद्यार्थियों को भी मुसीबत उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
इस समस्या को लेकर जहां ठेकेदार लापरवाह बना हुआ है तो वहीं जिम्मेदार अधिकारी और नेता भी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। खोदी गई सड़क पर पड़े पत्थर दुकानदारों के लिए भी जी का जंजाल साबित हो रहे हैं। ऐसे में हादसे की आशंका भी बनी रहती है।
......
रात में अधूरा छोड़ा काम, चोटिल हो रहे लोग
माधोटांडा रोड से धनाराघाट रोड के बीच ठेकेदार की ओर से गांव शेरपुर में रात के समय काम करवाया जा रहा है। शुक्रवार की रात गांव के अंदर सड़क पर काम किया गया। यहां पर खोदे गए स्थान पर पत्थर और मिट्टी को डाल दिया गया। इसे बराबर नहीं किया गया। इस कारण सुबह जब बाइक सवार उधर से गुजरे तो कई लोग गिरकर चोटिल हो गए। साइकिल से स्कूल जा रहे कई विद्यार्थी भी गिरकर चोटिल हो गए। यह समस्या बीते कई दिनों से बनी हुई है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा।
...
लोग बोले - निर्माण में हो रही मनमानी... मुसीबत झेल रहे लोग
सड़क चौड़ीकरण और नवीनीकरण का काम ठीक प्रकार से नहीं हो पा रहा है। लेट लतीफी और काम रोक देने से लोगों की समस्याएं बढ़ गई है। गांव में खोदी गई सड़क पर पत्थर डाल दिए गए हैं। इनको समतल नहीं किया गया है। इससे हादसे की आशंका बनी हुई है।
- रियाजत नूर खान मझले, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि
-
सड़क पर पड़े पत्थरों के चलते सुबह स्कूल जाते समय बच्चों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। बच्चों को छोड़ने के दौरान गिरने की आशंका भी बनी रहती है। ठेकेदार की ओर से रोक-रोककर काम करवाया जा रहा है। इस समस्या को लेकर जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
- वाजिद खां, शेरपुर
--
श्रमिकों को लगाकर मार्ग को समतल कराया जा रहा है। पूरनपुर क्षेत्र में भी काम शुरू कराया जाएगा। इसको लेकर ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं।
- एसपी गौतम, सहायक अभियंता लोनिवि