{"_id":"58af28394f1c1b0953b26187","slug":"dig-saw-strong-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी ने देखा स्ट्रांग रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईजी ने देखा स्ट्रांग रूम
Thu, 23 Feb 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 23 Feb 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
डीआईजी ने देखा स्ट्रांग रूम
Link Copied
विधानसभा चुनाव के बाद ईवीएम को सुरक्षित रखने को बनाए गए स्ट्रांग रूम का डीआईजी आशुतोष कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद इसकी निगरानी को लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखीं। विधानसभा चुनाव की मतगणना मंडी समिति में होनी है। इसके लिए ईवीएम को भी मंडी की दुकानों में ही स्ट्रांग रूम बनाकर सुरक्षित रखवाया गया है। इसकी सुरक्षा में सीआरपीएफ के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस की ड्यूटी भी लगाई गई है। त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने बृहस्पतिवार को डीआईजी आशुतोष कुमार पीलीभीत पहुंचे। शाहजहांपुर में निरीक्षण करने के बाद पहुंचे डीआईजी ने चारों विधानसभाओं के स्ट्रांग रूम की सुरक्षा देखी और इसके लिए तैनात सीआरपीएफ के जवानों और अधिकारियों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने यहां लगाए गए सीसीटीवी के फुटेज भी देखे। सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने सभी अधिकारियों व जवानों से एलर्ट रहने एवं प्रत्येक गतिविधि पर पैनी रखने के निर्देश दिए। इसके बाद डीआईजी पुलिस लाइन पहुंचे। यहां पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर बरेली रवाना हो गए। इस दौरान एसपी देवरंजन वमार्त, एएसपी रामसुरेश यादव, सीओ सिटी अनुराग दर्शन, इंस्पेक्टर हरगोविंद सिंह व ख्यालीराम आदित्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।