फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dicision has given by the pfficer.

Pilibhit News: भूमि विकास बैंक की किरायेदारी समाप्त

Wed, 07 Jan 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 07 Jan 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Dicision has given by the pfficer.
पीलीभीत। मंदिर की संपत्ति पर बैंक की किरायेदारी के रूप में करीब 60 से 70 साल की कब्जेदारी तीन साल की कानूनी लड़ाई के बाद समाप्त हो गई। कोर्ट के आदेश के बाद बैंक प्रशासन ने मंदिर प्रबंधन को कब्जा सौंप दिया।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला इनायतगंज स्थित श्री गोपाल मंदिर की संपत्ति पर बतौर किराएदार उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक (भूमि विकास बैंक) का कब्जा था। मंदिर के सर्वराकार दिनेश चंद्र मिश्रा ने 19 सितंबर 2022 को जिला न्यायाधीश की अदालत में मंदिर की संपत्ति से बैंक का कब्जा हटवाने के लिए वाद दायर किया। बैंक की ओर से उनके अधिवक्ता ने अपना पक्ष रखा। लंबी सुनवाई के बाद लघुवाद न्यायाधीश ने प्रतिवादी बैंक प्रबंधन के खिलाफ फैसला सुनाते हुए कब्जा मंदिर प्रबंधन को सौंपने का आदेश दिया और मामले में अग्रिम सुनवाई के लिए 15 जनवरी की तारीख तय की। साथ ही वादीगण को न्यायालय में सूचित करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed