फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dharna against coal depot continues for the second day

Pilibhit News: कोयला डिपो के विरोध में दूसरे दिन भी धरना जारी

Sun, 28 Jul 2024 03:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Dharna against coal depot continues for the second day
बीसलपुर। कोयला डिपो हटाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों का शनिवार को दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। लोगों ने दूसरे दिन विधायक से मुलाकात की और समर्थन मांगा।
विज्ञापन


लोगों ने रेलवे स्टेशन के पास स्थित कोयला डिपो हटाने की मांग को लेकर 26 जुलाई से कोयला डिपो के सामने ही अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। धरने पर बैठे सभी लोग भाजपा विधायक विवेक वर्मा से उनके आवास पर मिले। लोगों ने विधायक को कोयला डिपो से होने वाली परेशानी बताते हुए उसे हटवाने में सहयोग करने की मांग की।
विज्ञापन

विधायक ने लोगों को आश्वासन दिया कि वह रेलवे के उच्च अधिकारियों से इस संबंध में वार्ता करेंगे। इस मौके पर राहुल गंगवार, अर्जुन कुमार, राजकुमारी, आशुतोष, अलका, मंगल सिंह, शिव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आंदोलनकारियों के डर से रात में मंगाई कोयले की रैक

बीसलपुर। रेल विभाग के अधिकारियों ने आंदोलनकरियों के डर से कोयले की रैक शुक्रवार को देर रात में मंगाई।
सूत्रों का कहना है कि कोयले की रैक को आंदोलनकारियों के डर से रेलवे के अधिकारियों ने निगोही रेलवे स्टेशन पर ही रुकवा दिया। शाम को जब आंदोलनकारी घर चले गए, तब देर रात निगोही रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी को बीसलपुर लाया गया। इसके बाद डिपो पर कोयला उतार दिया गया। इतना ही नहीं, डिपो से विभिन्न चीनी मिलों को रात में ही डंपरों से कोयला भेज दिया गया। स्टेशन मास्टर सतीश गंगवार ने शुक्रवार को देर रात रेलवे स्टेशन पर कोयला भरी मालगाड़ी आने की पुष्टि की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed