Pilibhit: यशवंतरी देवी मंदिर आ रहे युवक को सिपाही ने मारा थप्पड़, श्रद्धालुओं ने रोकी झंडी, देर रात तक हंगामा
बरेली से आए जत्थे में ढोल बजा रहे युवक का डंडा सिपाही के हाथ में लग गया। इस पर सिपाही ने उसे थप्पड़ मार दिया, जिससे हंगामा खड़ा हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के प्राचीन यशवंतरी देवी मंदिर पर बरेली के सिकलापुर से झंडी लेकर आ रहे जत्थे में शामिल कुछ युवकों को सिपाही ने थप्पड़ मार दिया। इसके बाद जत्थे में शामिल श्रद्धालु भड़क गए। हालात तनावपूर्ण देखकर सुनगढ़ी, कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ सिटी भी पहुंच गए। गुस्साए श्रद्धालुओं ने बिजलीघर तिराहे पर झंडी को रोक दिया। देर रात तक हंगामा जारी रहा।
बरेली के सिकलापुर से सैकड़ों श्रद्धालुओं का जत्था सोमवार शाम को यशवंतरी देवी मंदिर की तरफ जा रहा था। जत्था करीब एक किलोमीटर लंबा था। इसमें झांकियां भी शामिल थीं। इसके अलावा ढोल आदि भी बज रहे थे। बताते हैं कि यह जत्था जब गैस चौराहे से बिजली घर तिराहे की तरफ जा रहा था। इसी दौरान एक ढोल वाले का डंडा कोतवाली के किसी सिपाही के हाथ में लग गया।
श्रद्धालुओं ने रोका जत्था
इस पर सिपाही ने युवक के थप्पड़ जड़ दिया। कुछ लोगों ने विरोध किया तो पुलिस ने लाठियां फटकार दीं। कुछ लोगों को थप्पड़ मारे। इसी बात पर विवाद हो गया। गुस्साए श्रद्धालुओं ने जत्थे को वहीं रोक दिया। जत्थे में शामिल दर्जनों झांकी व झंडी वहीं रुक गई। गुस्साए लोग हंगामा करने लगे। विवाद बढ़तार देख इंस्पेक्टर कोतवाली नरेश त्यागी ने सिपाही को मौके से हटा दिया।
Bareilly News: पूर्णागिरि धाम गए आंवला के दो सगे भाई शारदा नदी में डूबे, सेल्फी लेते वक्त हुआ हादसा
सूचना मिलने के बाद थाना सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची। विवाद शांत न होने पर सीओ सिटी सतीश शुक्ला मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत की। वह भीड़ को समझाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन गुस्साए लोग इंस्पेक्टर कोतवाली व सिपाही को सस्पेंड करने की मांग कर रहे थे। देर रात तक हंगामा जारी था। गुस्साए श्रद्धालु सड़क पर बैठ गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.