फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Despite strict instructions, the number of students is not increasing in 17 schools

Pilibhit News: सख्त निर्देश के बाद भी 17 स्कूलों में नहीं बढ़ पा रही विद्यार्थियों की संख्या

Fri, 02 Aug 2024 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Despite strict instructions, the number of students is not increasing in 17 schools
पीलीभीत। बेसिक स्कूलों में शत प्रतिशत पंजीकरण कराने के लिए शासन की ओर से कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। जिला स्तरीय अधिकारी भी सख्ती के साथ काम करवा रहे हैं। इसके बाद भी स्कूलों में पंजीकरण नहीं हो पा रहा। शासन से जारी सूची में 17 प्राथमिक स्कूल ऐसे हैं जहां विद्यार्थियों के पंजीकरण दस से कम हैं। इसमें अमरिया ब्लॉक में 4 और पूरनपुर ब्लॉक में 13 गांव शामिल हैं।
विज्ञापन

बेसिक स्कूलाें में नवीन शिक्षा सत्र का आरंभ अप्रैल से कर दिया गया था। इसके बाद गर्मी का अवकाश घोषित कर दिया गया। नवीन सत्र में अधिक से अधिक बच्चों का पंजीकरण करने के आदेश शासन स्तर से दिए गए थे। इसके लिए अभियान भी चलाया गया। इसके बाद भी जिले के कई स्कूलों की स्थिति ठीक नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

गत दिवस निपुण भारत को लेकर शासन की ओर से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों की सूची को जारी किया गया था। इसमें जिले के अमरिया और पूरनपुर ब्लॉक के 17 स्कूलों की स्थिति काफी चिंताजनक बताई गई। इन स्कूलों में छात्र संख्या दस से भी कम होना बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन





दोनों ब्लॉकों के स्कूलों में यह है संख्या

शासन की ओर से जारी की गई सूची के मुताबिक पीलीभीत के अमरिया ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल मूसाकोनी में नौ, गुलड़िया बिथरा में पांच , दवका में दो और जगत में मात्र दो बच्चों ने दाखिला लिया है। इसी तरह पूरनपुर ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल रसूलापुर में नौ, बंदरबोझ में नौ, चकरपुर आनंदपुर में नौ, गौतम नगर में नौ, जगतपुर एक में नौ, खांडेपुर शेरपुर मकरंदपुर में आठ, बाइफरकेशन में छह, मोहम्मदपुर में सात, बेगपुर में पांच, गजरौला खुर्द में पांच,कोल्हागाढ़ा पांच, मनहरिया में तीन, सिमुआ गांव में महज तीन बच्चों ने ही दाखिला लिया है।



--

जिले के 17 स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या दस से कम है। यहां के खंड शिक्षाधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को भी आदेश दिए गए कि छात्र संख्या बढ़ाएं।
- अमित कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed