फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya said Rahul Gandhi is suffering from depression

Pilibhit: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बोले- राहुल गांधी अवसाद के शिकार, सिर्फ विनाश की बात करते हैं

Fri, 19 Sep 2025 06:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 Sep 2025 06:43 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को पीलीभीत पहुंचे। उन्होंने जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। 

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya said Rahul Gandhi is suffering from depression
भाजपा नेताओं ने फूलमाला पहनाकर उपमुख्यमंत्री का किया स्वागत - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत जिले के विकास कार्यों की समीक्षा करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अवसाद के शिकार हैं। वे कभी एटम बम तो कभी हाइड्रोजन बम फोड़ने की बात करते हैं। सिर्फ विनाश की बात करते हैं। भाजपा विकास की बात करती है। उन्होंने अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव को अहंकारी बताया। प्रेस वार्ता में जिले के विकास कार्य भी गिनाए।

विज्ञापन

 
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस आतंकवाद, अलगाववाद और भ्रष्टाचार की जननी है। जनता ने इन्हें सत्ता से बाहर कर दिया। सत्ता जाने के बाद से यह बिन पानी मछली की तरह तड़प रहे हैं। आगामी 2047 तक राहुल गांधी और अखिलेश यादव की सत्ता में नो-इंट्री है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाना। आत्मनिर्भर और सामरिक शक्ति वाला भारत बनाना राहुल गांधी, अखिलेश यादव और उनके इंडी गठबंधन के बूते की बात नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 वर्ष में हम 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था से चौथे नंबर की बनने जा रहे हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस के अभियान को नहीं है जनता का समर्थन- मौर्य
कांग्रेस के वोट चोरी अभियान के बारे में कहा कि उनके अभियान को  जनता का समर्थन नहीं मिल रहा है। जनता भाजपा के साथ है। कांग्रेस सिर्फ मुंगेरीलाल का सपना ही देख सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed