फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dengue continues to create havoc, death of teacher

डेंगू का कहर जारी, शिक्षिका की मौत

Fri, 28 Oct 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 28 Oct 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Dengue continues to create havoc, death of teacher
डेंगू का कहर जारी, शिक्षिका की मौत - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
स्वास्थ्य महकमा और जिले के राजनेता भले ही डेंगू को लेकर तरह तरह के बयान दे रहे हों, लेकिन डेंगू का कहर जारी है। सात दिन से डेंगू से ग्रसित चल रही प्राइमरी विद्यालय की शिक्षिका 57 वर्षीय शशिबाला मिश्रा की इलाज के दौरान बरेली के अस्पताल में मौत हो गई। परिवारीजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। 
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बाग गुलशेर खां की रहने वाली शशिबाला मिश्रा (57) पत्नी सच्चिदानंद मिश्रा प्राइमरी विद्यालय काला मंदिर में शिक्षिका थीं। करीब सात दिन पहले उनको बुखार की शिकायत हुई। जिस पर उन्होंने शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया। जहां उनको डेंगू बुखार होने की बात कही गई। हालत में सुधार न होने पर परिवार वालों ने शिक्षिका को बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान बरेली के अस्पताल में शिक्षिका ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। शुक्रवार को गमगीन माहौल में शिक्षिका का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मृतका के दो बेटे शानू, रेशू और एक बेटी पल्लवी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed