फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Demonstration of traders outside the Executive Engineer's office

Pilibhit News: अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर व्यापारियों का प्रदर्शन

Fri, 09 Feb 2024 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of traders outside the Executive Engineer's office
पूरनपुर में अ​धिशासी अ​थियंता विघुत से वार्ता करते व्यापारी नेता । संवाद
पूरनपुर। बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय मंत्री विजयपाल विक्की के नेतृत्व में व्यापारियों ने अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। व्यापारी नेता की अधिशासी अभियंता से नोकझोंक भी हुई। बाद में समस्याओं का समाधान कराने के आश्वासन पर व्यापारी शांत हुए।
विज्ञापन


धरनास्थल पर व्यापारियों ने पावर काॅरपोरेशन के अफसरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यापारी नेताओं का कहना था कि पावर कारपोरेशन में भ्रष्टाचार चरम पर है। बगैर उपभोक्ता की सहमति लिए उनके कनेक्शनों का लोड बढ़ाया जा रहा है। आंख मूंद कर बिजली बिल भेजे जा रहे है।
विज्ञापन

राइस मिलर्स से बिजली बिल जमा कराने के बाद रसीद नहीं दी जाती। रसीद के लिए पखवाड़ा भर बाद बुलाया जाता है। जमा की गई धनराशि अगले बिजली बिल में जुड़ कर फिर आ जाती है। समय से बिजली मीटरों की रीडिंग न होने पर उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट अधिक बिल देना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत पर उसे चक्कर लगवाए जाते है। चक्कर लगाकर परेशान हुए उपभोक्ताओं को प्राइवेट कर्मचारियों से चुपके से मिलने को कहा जाता है। प्राइवेट कर्मचारियों के माध्यम से जमकर वसूली कराई जाती है। अक्सर अघोषित बिजली कटौती की जाती है। बगैर उपभोक्ताओं को सूचना दिए मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है।
व्यापारियों ने कहा इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिशासी अभियंता प्रशांत गुप्ता ने व्यापारियों से वार्ता कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। वार्ता के दौरान प्रांतीय व्यापारी नेता विजयपाल विक्की और अधिशासी अभियंता में नोकझोंक हुई। धरनास्थल पहुंचे प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी, नगर अध्यक्ष हाजी मोहम्मद जाहिद खां ने विभागीय अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रोष व्यक्त किया।

बाद में हुई वार्ता के बाद व्यापारी संतुष्ट हुए और धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। वार्ता में दीपक अग्रवाल, सचिन गुप्ता, संजय गुप्ता, आशीष रस्तोगी, नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, मयंक गुप्ता, उपेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed