फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Demonstration of spies against women crimes and corruption

महिला अपराधों और भ्रष्टाचार के खिलाफ सपाइयों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Tue, 20 Sep 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 01:00 AM IST
सार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिला अपराधों और भ्रष्टाचार के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन किया तो जिले के सपाइयों ने भी कलेक्ट्रेट पर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।सपा नेता सोमवार करीब 11 बजे जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा और निवर्तमान महासचिव यूसुफ कादरी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे। कहा कि भाजपा सरकार में हत्या, दुष्कर्म, भ्रष्टाचार चरम पर हैं।

विज्ञापन
Demonstration of spies against women crimes and corruption
कलेक्ट्रेट पर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते सपाई।संवाद - फोटो : PILIBHIT

विस्तार

पीलीभीत। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिला अपराधों और भ्रष्टाचार के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन किया तो जिले के सपाइयों ने भी कलेक्ट्रेट पर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

सपा नेता सोमवार करीब 11 बजे जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा और निवर्तमान महासचिव यूसुफ कादरी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। कहा कि भाजपा सरकार में हत्या, दुष्कर्म, भ्रष्टाचार चरम पर हैं। कलीनगर तहसील कांड को लेकर भी आवाज बुलंद की। कहा कि जिले में अपराधी बेखौफ हैं। महिला अपराध बढ़ रहे हैं। कानून व्यवस्था फेल हो रही है।
विज्ञापन

प्रदेश की जनता परेशान है और अपराधियों का बोलबाला है। युवा बेरोजगार हैं। सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है, इसलिए अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बिना सूचना पर पहुंचे सपाइयों को देख प्रशासन को पुलिस बल बुलाना पड़ा। करीब आधा घंटा प्रदर्शन के बाद सपाइयों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान रूपराम कश्यप, नरेंद्र मिश्रा कट्टर, रामप्रताप गंगवार, असलम जावेद, अमित पाठक, नफीस अंसारी, संदीप सक्सेना, टीटू गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed