{"_id":"66fdb63734afb2b52901cac4","slug":"demand-to-remove-name-from-report-saying-partner-is-innocent-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-123380-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: साथी को निर्दोष बताते हुए रिपोर्ट से नाम हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: साथी को निर्दोष बताते हुए रिपोर्ट से नाम हटाने की मांग
विज्ञापन
बीसलपुर। अधिवक्ताओं ने बुधवार को कोतवाली में कोतवाल संजीव शुक्ला और इंस्पेक्टर क्राइम विनोद शर्मा से सुनील को आत्महत्या करने के उकसाने के मामले में साथी की नामजदगी को गलत बताते हुए उनका नाम रिपोर्ट से हटाने की मांग की है।
अधिवक्ताओं ने कोतवाल को बताया कि 11 सितंबर को कोतवाली क्षेत्र में शेरगंज रेलवे हॉल्ट पर गांव जोगीठेर के सुनील कश्यप ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने इस संबंध में गांव के ही कुछ लोगों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। अधिवक्ताओं ने कोतवाल से कहा कि इस मामले में उनके साथी अरुण राना को गांव की राजनीति के तहत गलत ढंग से नामजद कराया गया है।
अधिवक्ताओं ने रिपोर्ट से उनका नाम हटाने की मांग की है। कोतवाल ने अधिवक्ताओं से कहा है कि उन्होंने अभी चार दिन पहले ही कार्यभार ग्रहण किया है। उन्होंने अधिवक्ताओं को निष्पक्ष विवेचना करने का आश्वासन दिया है। कोतवाल से मिलने वाले अधिवक्ताओं में तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरज प्रकाश गुप्ता, महामंत्री राजाराम माथुर, कमलेश सिंह, किरन शंकर, अनूप मिश्रा, मनोज सिंह कुशवाहा आदि शामिल रहे।