फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Deliveries made ??by jholachap Neonatal death

झोलाछाप से कराया प्रसव नवजात शिशु की मौत

Sun, 07 Jun 2015 11:37 PM IST
बीसलपुर/पीलीभीत।
बीसलपुर/पीलीभीत। Updated Sun, 07 Jun 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
झोलाछाप महिला प्रसव कराने के चलते नवजात शिशु की मौत हो गई। वहीं महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव बौनी निवासी जीवनलाल ने बताया कि वह छह जून को अपनी गर्भवती पत्नी देवकी को प्रसव कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर लाया था। वहां पहले से ही मौजूद एक व्यक्ति उन्हें और उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर नगर में स्थित अपनी पत्नी के क्लीनिक पर ले गया और प्रसव करा दिया।

आरोप है कि गलत प्रसव के चलते नवजात शिशु की मौत हो गई और महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। झोलाछाप डॉक्टर ने उससे दस हजार रुपये पहले ही ले लिए थे। जीवनलाल ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। इसमें झोलाछाप और उसके पति को नामजद किया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन


इस मामले में थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इधर इस संबंध में सीएमओ डॉ. ओम चौहान ने बताया कि ऐसा कोई मामला उनकी जानकारी में नहीं है। यदि शिकायत आती है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed