{"_id":"6841f5266a39ab84260dd526","slug":"decorated-the-earth-by-planting-saplings-took-a-pledge-to-protect-it-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-137301-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पौधरोपण कर किया धरा का शृंगार, संरक्षण का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पौधरोपण कर किया धरा का शृंगार, संरक्षण का लिया संकल्प
Fri, 06 Jun 2025 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 06 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
कलीनगर में पौधारोपण करते ईओ एजाज अहमद। संवाद
पीलीभीत। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले में पौधरोपण हुआ। स्कूली बच्चों, अफसरों और जनप्रतिनिधियों ने स्कूल-कॉलेजों, सरकारी कार्यालय परिसर, खाली मैदानों में पौधे रोपकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। स्कूलों में चित्रकला और अन्य प्रतियोगिताओं के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की सीख दी गई।
डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने कलक्ट्रेट स्थित नवगृह वाटिका में पौधारोपण किया। अन्य अफसरों ने भी विभिन्न प्रजातियों के पौधे वाटिका में लगाए। डीएम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना है। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। एएसबी क्षेत्रक मुख्यालय पीलीभीत एवं 49वीं वाहिनी के अफसरों और कर्मचारियों ने उप महानिरीक्षक क्षेत्रक मुख्यालय अनिल कुमार शर्मा के नेतृत्व में ललौरीखेड़ा में पौधरोपण किया। पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। पूरनपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय खासपुर में शिक्षकों ने एक पौधा पुरानी पेंशन के नाम से पौधरोपण किया। बच्चों ने एक पेड़ मां के नाम से पौधरोपण किया।