फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   decomposed body of young man was found in a field in Pilibhit

Pilibhit News: खेत में मिला युवक का सड़ा-गला शव, मौके से बैग और कीटनाशक की बोतल बरामद

Tue, 09 Jun 2026 03:08 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 09 Jun 2026 03:08 PM IST
सार

बरखेड़ा के पिपरा रेलवे फाटक के पास खेत में मंगलवार दोपहर युवक का सड़ा-गला शव मिलने से सननसी फैल गई। मृतक की पहचान अभी नहीं सकी है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
decomposed body of young man was found in a field in Pilibhit
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत के कस्बा बरखेड़ा के पिपरा स्थित रेलवे फाटक के पास मंगलवार दोपहर खेतों में एक युवक का सड़ा-गला शव संदिग्ध अवस्था में मिला। शव करीब दो दिन पुराना लग रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। 

विज्ञापन


स्थानीय ग्रामीणों ने मंगलवार दोपहर करीब बारह बजे खेतों की ओर जाते समय शव को देखा। उन्होंने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में ले लिया। शव से लगभग पंद्रह मीटर की दूरी पर एक काले रंग का बैग मिला। वहां एक शीतल पेय और कीटनाशक की खाली बोतल भी बरामद हुई। 
विज्ञापन


मृतक की जेब से एक मोबाइल फोन भी मिला है। पुलिस इस फोन के जरिए युवक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। घटनास्थल पर कीटनाशक की बोतल मिलने के कारण पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है। हालांकि, पुलिस मौत की असली वजह जानने के लिए हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed