फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Death of a young man found unconscious outside the house in the morning

सुबह घर के बाहर बेहोश मिले युवक की मौत

Tue, 19 Apr 2022 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Death of a young man found unconscious outside the house in the morning
बिलसंडा। गांव ईंटगांव में सोमवार सुबह एक युवक घर से बाहर बेहोशी की हालत में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को लेकर सीएचसी गई। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पिटाई से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। जबकि मृतक की भाभी का कहना है कि मौत हादसे के कारण हुई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव ईंटगांव निवासी सुनीता देवी ने बताया कि उनके 40 वर्षीय देवर श्रीपाल रविवार की देर शाम घर से किसी काम के लिए बाहर गए हुए थे। इसी दौरान पड़ोस के गांव खेरे में उनका एक्सीडेंट हो गया था। गंभीर हालत में देर रात घर पर पहुंचे और घर के बाहर बने चबूतरे पर ही सो गए। सोमवार की सुबह चार बजे जब परिवार के लोग उठे तो देखा वह सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़े हुए थे।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि एसओ अचल कुमार के अनुसार युवक शराब में नशे में घर पहुंचा था। इस पर उसकी बेहरमी से पिटाई की गई। घर से बाहर कर दिया गया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed