{"_id":"66fae8f440ea7824e309c752","slug":"death-in-suspicious-circumstances-of-married-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-123291-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव सिरसा निवासी मनोज कुमार की पत्नी पूनम देवी (27) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतिका के पिता कलीनगर निवासी राधेश्याम ने पूनम के ससुरालियों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
राधेश्याम ने बताया कि पूनम की शादी करीब सात साल पहले गांव सिरसा निवासी मनोज कुमार से हुई थी। उसकी दो पुत्री हैं। आरोप है कि पूनम के ससुराली उसे शादी के बाद से ही प्रताड़ित करते थे। इसकी जानकारी उसने कई बार उनको दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुरालियों ने पूनम को जहर देकर उसकी हत्या की है।
कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया जांच में पूनम का कई दिनों से बीमार होना मिला है। शाहजहांपुर के बंडा में उसका इलाज होने, इलाज के बाद दो दिन पहले घर आने की जानकारी हुई है। तहरीर मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।