फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   dead body of teenage girl taken out of grave after 23 days FIR against four including policeman in Pilibhit

अब खुलेगा मौत का राज: 23 दिन बाद कब्र से निकाला किशोरी का शव, सिपाही समेत चार पर मुकदमा

Tue, 07 May 2024 04:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 07 May 2024 04:34 PM IST
सार

पीलीभीत के थाना जहानाबाद क्षेत्र में 23 दिन बाद किशोरी का शव कब्र से निकाला गया। उसकी मां ने सिपाही समेत चार पर हत्या करने का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई है। 

विज्ञापन
dead body of teenage girl taken out of grave after 23 days FIR against four including policeman in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना जहानाबाद क्षेत्र की निवासी किशोरी की मौत के मामले में सिपाही समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। डीएम के आदेश पर 23 दिन बाद सोमवार को किशोरी का शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आरोपी सिपाही इस समय मुरादाबाद में तैनात है।

विज्ञापन


थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम अमखिड़िया निवासी जाकिरा पत्नी इकबाल अहमद ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा गया कि वह पति के साथ नेपाल में भट्ठे पर काम करती है। उसकी 16 वर्षीय पुत्री शीरी अपने दादा-दादी के साथ गांव में ही रहती थी। शीरी के पास एक मोबाइल भी था। इस मोबाइल से उसकी सहेलियां भी बातचीत करती थीं।
विज्ञापन


जाकिरा का कहना है कि शीरी के मोबाइल से उसकी एक सहेली अपने प्रेमी से भी बात करती थी। इसका मध्यस्थ गांव का ही युवक साहिम था। शीरी की इस सहेली का प्रेमी पुलिस में सिपाही है। वह वर्तमान में मुरादाबाद जनपद में तैनात है जबकि कुछ समय पूर्व वह थाना जहानाबाद की परेवा वैश्य चौकी पर ही तैनात था।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोन में मिले सिपाही और युवती के आपत्तिजनक फोटो 
जाकिरा का आरोप है कि बीती 13 अप्रैल की रात को साहिम ने सिपाही राजकुमार और सहेलियों की मदद से शीरी की हत्या कर दी। इतना ही नहीं शीरी के दादा-दादी को बरगलाकर शव को भी दफन करवा दिया। जाकिरा का कहना है कि जब कुछ दिन बाद उन्होंने शीरी का खराब मोबाइल सही कराया तो उसे सिपाही राजकुमार और उक्त सहेली के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिले। 

जब उसके देवर अफसार ने सिपाही से इसकी शिकायत की तो उसने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए उसकी भतीजी की तरह ही जान से मरवा देने की धमकी दी। इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई। उनके आदेश के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर सिपाही राजकुमार, साहिम और शीरी की दो सहेलियों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

डीएम के आदेश पर कब्र से निकाला गया शव 
मुकदमा दर्ज होने के बाद डीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार प्रखर सिंह, प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद मुकेश शुक्ला, इंस्पेक्टर क्राइम गजेंद्र सिंह, परेवा वैश्य चौकी प्रभारी गौतम सिंह सोमवार दोपहर तीन बजे ग्राम अमखिड़िया स्थित कब्रिस्तान पर पहुंचे और कब्र को खोदवाकर किशोरी का शव बाहर निकलवाया। इसके बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। 

सीओ डॉ. प्रतीक दहिया ने बताया कि किशोरी के शव को कब्र से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम करवाया गया। रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। इस मामले में आरोपी सिपाही समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed