फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dead body of married woman found hanging, brother-in-law accused of murder

Pilibhit News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, बहनोई पर हत्या का आरोप

Wed, 19 Jul 2023 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 19 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Dead body of married woman found hanging, brother-in-law accused of murder
धुरिया पलिया में जांच करते पुलिस कर्मी। संवाद
कलीनगर। घर में अकेली विवाहिता का शव मंगलवार सुबह बरामदे में लगे पंखे के कुंडे से रस्सी के सहारे लटका मिला। जानकारी होने पर पति घर आया। पति ने अपने बहनोई पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

माधोटांडा के ग्राम धुरिया पलिया निवासी मुख्तार सिंह काफी समय से काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। बेटा भी देहरादून में रहकर काम कर रहा था। घर पर पत्नी राजवीर कौर (45) अकेली थी। सोमवार रात खाना खाकर वह सो गईं। मंगलवार सुबह घर के बरामदे में पंखे के कुंडे से उनका शव लटका मिला।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पति घर पहुंचा। करीब 10 बजे रमनगरा चौकी पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पति मुख्तार सिंह ने आरोप लगाया कि पास में ही उसके बहनोई का फार्महाउस है। सोमवार रात बहनोई ने ही पत्नी को मारकर शव लटका दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
बेटी के भागने को लेकर नाराजगी की चर्चा
विवाहिता की हत्या के आरोप के बाद गंभीर हुई पुलिस ने जांच पड़ताल की तो कुछ नए तथ्य मिले। पति और बेटे की गैरमौजूदगी में विवाहिता अपनी बेटी के साथ घर में रह रही थी। सोमवार को पुत्री किसी युवक के साथ चली गई। जानकारी पति के बहनोई मुख्तार को लगी। इस पर मुख्तार ने कुछ नाराजगी भी जताई। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने आ इंतजार कर रही है।

000
जानकारी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पति अपने बहनोई पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। जांच में कुछ तथ्य भी सामने आए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - अचल कुमार, एसओ माधोटांडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed