फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dead body of female leopard found in Pipariya Colony

Pilibhit News: पिपरिया कॉलोनी में मिला मादा तेंदुए का शव

Sat, 03 Feb 2024 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Dead body of female leopard found in Pipariya Colony
मृत तेंदुआ का बच्चा । स्रोत - वन विभाग
पीलीभीत/ गजरौला। गांव के पास एक खेत के करीब से गुजरे नाले के करीब मादा तेंदुए का शव बरामद किया गया है। शव की आयु करीब तीन माह बताई जा रही है। शावक के कान के पास गहरा जख्म था और खून लगा हुआ था। हादसे में मौत होने की संभावना है। फिलहाल वास्तविक स्थिति पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगी।
विज्ञापन

गजरौला क्षेत्र के गांव पिपरिया कॉलोनी जंगल से लगा हुआ है। आए दिन वन्यजीव जंगल से बाहर आकर खेतों में आते रहते हैं। शुक्रवार की शाम को कुछ लोगों को भट्टा के पास गुजरे नाले के पास एक तेंदुए के बच्चे का शव पड़ा दिखाई दिया। इसकी सूचना सामाजिक वानिकी प्रभाग के अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही डिप्टी रेंजर शेरसिंह, वन दरोगा नवीन सिंह बोरा, गौरव कुमार मौके पर पहुंच गए। वहां देखा तो तेंदुए का शावक पड़ा हुआ था।
विज्ञापन

टीम ने शव को कब्जे में लेकर अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद मौके पर जांच पड़ताल की। जहां पर कोई संदिग्ध मामला नहीं मिला। शावक करीब तीन माह का बताया जा रहा है। शव के कान के पास जख्म था और खून बह रहा था। इससे हादसे में मौत होने की आशंका है। डीडी नवीन खंडेलवाल ने बताया कि सूचना पर सामाजिक वानिकी की टीम ने शव को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed