{"_id":"58f765f04f1c1b1a744730f5","slug":"dcm-collided-with-tree-vegetable-trader-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई डीसीएम, सब्जी व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से टकराई डीसीएम, सब्जी व्यापारी की मौत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Wed, 19 Apr 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर हाईवे पर सैदपुर गांव के पास अनियंत्रित डीसीएम पेड़ से टकरा गई। हादसे में डीसीएम सवार नेपाल के सब्जी व्यापारी की मौत हो गई जबकि चालक डीसीएम छोड़कर भाग निकला। नेपाल के महेंद्रनगर निवासी राजेश गुप्ता का 20 वर्षीय पुत्र शिवम सब्जी का कारोबार करता था। मंगलवार रात को किराए की डीसीएम लेकर वह पीलीभीत मंडी सब्जी खरीदने के लिए निकला। वह चालक के बराबर वाली सीट पर बैठा हुआ था। टनकपुर हाईवे पर सैदपुर गांव के पास पहुंचते ही डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि डीसीएम चालक मौके से भाग निकला। राहगीरों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया गया। जहां उसको चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार वाले भी महेंद्र नगर से आ गए। जिसके बाद पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन