फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   dastvin

कूड़ेदान में करोड़ो हजम कर गए सचिव-प्रधान, नोटिस का जवाब भी नहीं भेजा

Tue, 03 Dec 2019 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
dastvin
पीलीभीत। ग्राम पंचायतों में कूड़ेदान रखने के नाम पर किए गए घोटाले का खुलासा होने के बाद प्रशासन की ओर से सख्ती की गई। प्रधानों और सचिवों को नोटिस दिए गए, लेकिन उनमें से किसी पर इस सख्ती का असर नहीं दिखाई दिया।
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर बनी कमेटी की जांच के बाद पहले 168 प्रधानों को नोटिस दिए गए थे। दस दिन पहले 44 ग्राम पंचायतों के सचिवों को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। सचिवों को एक सप्ताह में नोटिस का जवाब देना था, लेकिन समय सीमा बीतने के बाद भी किसी प्रधान या सचिव ने नोटिस का जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए केंद्र सरकार की स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत ग्राम पंचायतों में कूड़ेदान रखवाए गए थे। इसमें सचिवों और प्रधानों ने ड्रम काटकर कूड़ेदान बनवा दिए और 7 हजार रुपये प्रति कूड़ेदान की दर से भुगतान दिखाकर करोड़ों की घपलेबाजी कर दी। कूड़ेदान को महज एक हजार रुपये में खरीदकर कर कागजों को अधिक दामों में दर्शाकर बड़े पैमाने पर गोलमाल किया गया। शिकायतें होने पर जांच हुई तो मामले सामने आया। जांच में कूड़ेदान ड्रम काटकर बनवाए पाए गए। इनकी कीमत बाजार में एक हजार भी नहीं थी, मगर, उनको सात हजार में खरीदना दिखा दिया। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने ब्लॉक स्तरीय कमेटी गठित कर जांच कराई। कमेटी की जांच रिपोर्ट ने प्रधानों को कटघरे में खड़ा कर दिया। 164 ग्राम पंचायत के प्रधानों को नोटिस जारी हुए। कूड़ेदान घपले में सचिवों की स्थिति भी गड़बड़ मिलने पर 10 दिन पहले 40 सचिवों को नोटिस जारी किए गए। जवाब देने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया। 10 दिन बीतने के बाद भी न तो सचिव और न ही प्रधानों ने नोटिस का जवाब भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस का जवाब देने का समय एक सप्ताह तय किया था। डाक से नोटिस भेजे गए, पहुंचने की तारीख अलग है। अभी नोटिस के जवाब का इंतजार है। उसके बाद कार्रवाई होगी। - प्रमोद कुमार, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed