फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dangerous: Khesari mixed with tur dal

खतरनाक : अरहर की दाल में मिला रहे खेसारी

Tue, 08 Mar 2022 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Dangerous: Khesari mixed with tur dal
पीलीभीत। सेहत के लिए हानिकारक खेसारी दाल की मिलावट अरहर की दाल में की जा रही है। शहर में इसे धड़ल्ले से खपाया जा रहा है। पुरानी गल्ला मंडी की एक दुकान से लिया गया अरहर दाल का सैंपल न केवल फेल हुआ बल्कि उसकी मिलावट को सेहत के लिए खतरनाक भी बताया गया। दाल में खेसारी दाल की मिलावट सामने आई थी। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की तरफ से विक्रेता को नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन

विभाग की तरफ से पिछले साल जुलाई में पुराना गल्ला मंडी की दुकान मेसर्स-प्रमोद कुमार एंड संस से अरहर दाल का सैंपल लिया था। सैंपल जांच के लिए लैब भेजा गया। इसकी रिपोर्ट अब विभाग के पास पहुंची है। अरहर की दाल अधोमानक मिली। पैकेट पर कंपनी का नाम भी नहीं दर्शाया गया और न ही गुणवत्ता संबंधी कोई चिह्न दर्शाया गया था। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि दाल में खेसारी दाल की मिलावट मिली, जिसका लगातार सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकता है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा दूध और मिठाइयों में होती मिलावट - होली करीब है। इस दौरान मिलावट का धंधा जोरों से चलता है। सबसे ज्यादा मिलावट दूध और खोया में होती है। अप्रैल 2021 से फरवरी 2022 के आंकड़ों को देखें तो सारी तस्वीर साफ हो जाएगी। इस दौरान 191 सैंपल लिए गए। जिसमें 130 की रिपोर्ट आई। इसमें 79 सैंपल फेल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दूध के 65 नमूने भरे गए। जिसमें 32 की रिपोर्ट आई। 15 नमूने फेल हो गए। खोया में नौ सैंपल लिए गए। पिछले साल को मिलाकर कुल 13 रिपोर्ट आईं, जिसमें सात सैंपल फेल हुए। इसी तरह सरसों के तेल के 10 नमूने लिए। जिसमें पांच फेल हुए। दूध की मिठाइयों में 22 में 7 के सैंपल फेल हुए। मसाले के पांच सैंपल लिए गए। जिनकी अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed