फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   damage road in pilibheet

अवध नगर की सड़क वर्षों से बदहाल, जान जोखिम में डालकर निकल रहे लोग

Wed, 11 Aug 2021 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
damage road in pilibheet
अवध नगर कॉलोनी को जाने वाली तालाब में धंसी सड़क। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। अवध नगर कॉलोनी को जाने वाली मुख्य सड़क कई वर्षों से बदहाल पड़ी है। गौहनियां तालाब में आधी से ज्यादा सड़क धंस जाने से राहगीरों को जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ रहा है। कई बार बाइक सवार तालाब में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। जिला पुनर्वास केंद्र और रेशम फैक्टरी को जाने के लिए भी यही मुख्य सड़क भी है। रोजाना इस रोड से सैकड़ों लोग गुजरते हैं। कॉलोनीवासियों ने कई बार नगरपालिका प्रशासन से शिकायत की, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

टनकपुर हाईवे से अवध नगर कॉलोनी को जाने वाली मुख्य सड़क कई साल से जर्जर है। इस कॉलोनी में करीब चार सौ घर बने हुए हैं। रेशम फैक्टरी और जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र भी इसी रोड पर हैं। सड़क के उत्तर दिशा में गौहनिया तालाब है। करीब सात साल पहले इस सड़क की मरम्मत कराई गई। इसके बाद सड़क जर्जर होने लगी। अब सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है। एक तरफ की सड़क तालाब में धंस गई। तालाब की साइड में रेलिंग भी नहीं है।
विज्ञापन

इससे कई बार बाइक सवार तालाब में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। तालाब में सड़क धंसने के बाद नगरपालिका की ओर से कई साल पहले एक संकेत बोर्ड तो लगवा दिया, मगर मरम्मत की जहमत नहीं उठाई गई। जबकि फैक्टरी के पास खतरनाक मोड़ है। यहां पर एक पुलिया बनी हुई है। मोड़ होने के बाद भी पुलिया की एक साइड में दीवार नहीं है। बारिश के दौरान जलभराव होने से लोगों को निकलने में और ज्यादा दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांगों के लिए है ज्यादा खतरा
पुनर्वास केंद्र में माह के चार दिन दिव्यांगों के लिए शिविर लगाया जाता है। प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। इस सड़क से गुजरने के दौरान दिव्यांगों के तालाब में गिरने का खतरा बना रहता है। इस केंद्र के लिए कोई दूसरा रास्ता भी नहीं है। दिव्यांगों के लिए उपकरणों का भी वितरण किया जाता है। तालाब की गहराई भी अधिक है। इससे दिव्यांगों और राहगीरों के लिए हमेशा खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed