फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   cyber crime

एक और ग्रामीण के खाते से जालसाजों ने 90 हजार रुपये उड़ाए

Tue, 03 Mar 2020 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
cyber crime
बरखेड़ा (पीलीभीत)। मुफ्त एलईडी लाइट देने के बहाने ग्रामीणों के बायोमेट्रिक मशीन में फीड किए गए फिंगर प्रिंट और आधार कार्ड की फोटो कॉपी लेने के बाद खाते से रकम उड़ाने का एक और मामला सामने आया है। अब ससुराल में रह रहे एक किसान के खाते से जालसाजों ने 90 हजार रुपये निकाल लिए। एसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

पुन्नापुर गांव निवासी ऊषा देवी ने बताया कि उसकी शादी नौगवां पकड़िया गांव निवासी सोमपाल से हुई। बीते कुछ समय से परिवार समेत पुन्नापुर गांव में रहते हैं। उनका खाता कस्बे की भारतीय स्टेट बैंक में है। छह माह पहले पति सुनगढ़ी थाने के नौगवां पकड़िया गांव गए थे। वहां पर मुफ्त एलईडी लाइट देने आए तीन लोगों ने उनका फिंगर प्रिंट लिए थे। फीड किए गए फिंगर प्रिंट का गलत इस्तेमाल कर उनके खाते से 27 जनवरी को 10 हजार और चार फरवरी को 80 हजार रुपये निकाल लिए गए। सात फरवरी को बैंक पहुंचने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई। बैंक के अधिकारियों से शिकायत की गई। इसमें अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पांच दिन पूर्व पीड़िता ने एसपी से पूरे मामले की शिकायत की। इसके बाद अब पुलिस हरकत में आई है। इंस्पेक्टर उमेश सिंह सोलंकी ने बताया कि तहरीर के आधार पर नौगवां पकड़िया गांव निवासी अमित, सुनील गंगवार, सावन के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अमित, सुनील और सावन ने उनके फिंगर प्रिंट लिए थे, जिन्हें बाहर से आए लोगों को सौंप दिया। इन तीनों की इस जालसाजी में मिलीभगत रही।
विज्ञापन

सुनगढ़ी और जहानाबाद में भी हो चुकी है ठगी
दिसंबर 2019 में सुनगढ़ी क्षेत्र के नौगवां पकड़िया गांव के 12 ग्रामीणों के बैंक खातों से हजारों की रकम उड़ाई गई थी। रुपये कुछ माह पूर्व मुफ्त एलईडी लाइट बांटने के दौरान बायोमेट्रिक मशीन में फीड किए गए फिंगर प्रिंट का किसी विधि से गलत इस्तेमाल कर निकाले गए थे। अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस छानबीन करती रही, मगर कुछ हासिल नहीं हो सका। जहानाबाद में भी 10 ग्रामीणों के इसी तरह से रुपये निकाल लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिंगर प्रिंट का इस्तेमाल कर खाते से रुपये उड़ाने का एक नया मामला सामने आया था। एफआईआर दर्ज करा दी गई है। टीम लगाकर सुरागरसी कराई जा रही है। मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा। - अभिषेक दीक्षित, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed