फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   cultural,religion

सावन के अंतिम सोमवार और ईदुल अजहा को लेकर प्रशासन अलर्ट

Mon, 12 Aug 2019 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
cultural,religion
पीलीभीत। सावन के अंतिम सोमवार औैर ईदुल अजहा एक ही दिन पड़ने पर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर पुख्ता बंदोबस्त किया गया है। पुलिस के अलावा प्रशासनिक अमला भी पर्व को परंपरागत ढंग से सकुशल संपन्न कराने में जुटा है। रविवार को तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए फोर्स को एक्टिव कर दिया गया। इधर, कांवड़ियों की आवाजाही भी रविवार से शुरू हो गई।
विज्ञापन

ईद की नमाज, कुर्बानी और कांवड़ियों की आवाजाही के दौरान किसी तरह का विवाद न हो, इसके लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। दो जोन और 12 सेक्टर में जिले को बांटकर तैनाती की गई है। कांवड़ के रूट और मिश्रित इलाकों पर विशेष फोकस है। इसके अलावा हर थाना क्षेत्र में नगर पालिका की टीमें भी पुलिस के साथ रहेंगी। कुर्बानी के बाद अवशेष को लेकर भी सख्ती रहेगी। डीएम वैभव श्रीवास्तव, एसपी मनोज कुमार सोनकर, एएसपी रोहित मिश्र, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने इसको लेकर मंथन कर प्लानिंग तैयार कर मातहतों को गंभीरता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं। अफसर खुद भी निगाह रखेंगे। जिले में कुल 409 ड्यूटी प्वाइंट बनाए है। यहां पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। 22 मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। इसके अलावा 225 सुअर पालकों को भी नोटिस भेजा गया है। रविवार शाम से ही पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन


जनपदवासियों के लिए यह बड़ी खुशी की बात है कि सावन का आखिरी सोमवार और ईद एक ही दिन है। हिंदू-मुस्लिम भाईचारा का संदेश देने के साथ ही एक-दूसरे के सहयोग से खुशी के साथ त्योहार मनाएं। जिले में कई जगह मुस्लिम भाइयों के अलावा जिला प्रशासन की ओर से कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया जाएगा। देर शाम को कावड़ियों के साथ मंडी परिसर में प्रशासनिक अधिकारी रात्रि भोज करेंगे। सुबह ईद की नमाज के बाद ईदगाह पर मुस्लिम भाइयों के गले मिलकर उन्हें ईद की मुबारकबाद देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वैभव श्रीवास्तव, डीएम

ईद और सावन के अंतिम सोमवार को लेकर समस्त तैयारियां कर ली गई हैं। किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। खुराफात करने का कोई प्रयास करता है, तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। लोग पर्व परंपरागत एवं शांतिपूर्ण तरीके से मिल जुलकर मनाएं।
- मनोज कुमार सोनकर, एसपी

सावन का अंतिम सोमवार और ईद एक ही दिन हैं। लिहाजा इसको लेकर हमारी ओर से सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। मंदिरों के अलावा मस्जिदों और इदगाह के आसपास साफ सफाई कराने के साथ ही चूना डलवा दिया गया है। शहर में कई जगह पानी के टैंकर खड़े कराए जाएंगे। पानी की आपूर्ति भी निर्बाध गति से की जाएगी।
- निशा मिश्रा, नगरपालिका ईओ

ईदगाह में सुबह 8.45 बजे होगी नमाज
पीलीभीत। ईदुल अजहा (बकरीद) आज मनाया जाएगा। एक दिन पूर्व रविवार को जिले भर की मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। लोगों ने घरों में तैयारियों के साथ कुर्बानी देने के लिए बकरों की खरीद फरोख्त की।
ईदुल अजहा (बकरीद) ऐसा त्योहार है, जो हजरत इब्राहीम और उनके बेटे हजरत इस्माइल की कुर्बानी की याद ताजा करता है। रविवार को लोगों में खासा उत्साह देखा गया। बकरीद पर कुर्बानी देने का चलन है। ऐसे में बकरों की कीमतें आसमान छूती नजर आईं। बाजार में खरीदारों की भीड़ रही। अलग-अलग नस्लों के बकरे मौजूद रहे। व्यापारी मुन्नेे ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस साल बकरों के दामों में अंतर है। इस बार बकरों की कीमत सात से 20 हजार के आसपास रही। सबसे महंगा बकरा 85 हजार का रहा, उससे कम कम 50 हजार का ‘सलमान’ रहा।

‘कुर्बानी को सोशल मीडिया पर न करें शेयर’
मुफ्ती साजिद हसनी ने कहा कि रास्तों और सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी न करें, बल्कि अगर हो सके तो अहातों में कुर्बानी का अहतमाम करें। जिन जानवरों पर कानूनी तौर पर पाबंदी है, उनकी कुर्बानी से परहेज करें। साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। कुर्बानी का वीडियो या फोटो न बनाएं और न ही इसे सोशल मीडिया पर शेयर करें। बरादराने वतन के जज्बातों का ख्याल रखें। कई जगह इंसानियत और अमन के दुश्मन कुर्बानी के दौरान अमन-ओ-अमान खराब करने की कोशिश कर सकते हैं, लिहाजा सब्र से काम लें। कानून का सम्मान करते हुए इसका पूरा पालन करें।

‘कायम रखें गंगा-जमनी तहजीब की मिसाल’
पीलीभीत जिला गंगा जमनी तहजीब की हमेशा मिसाल कायम करता आया है। इस बार भी मिलकर शांतिपूर्ण तरीके से एक दूसरे का सहयोग करते हुए पर्व मनाएं। किसी तरीके की अफवाहों पर ध्यान न दें। भगवान शिव को तो वैसे भी भोले कहा जाता है, इसलिए शिवभक्त मर्यादा का पालन करें। सनातन धर्म में सभी धर्मों के सम्मान को महत्व दिया गया है। इसका विशेष ख्याल रखें।
- पंडित जय शंकर शर्मा, महंत गौरी शंकर मंदिर

शहर में ईद उल अजहा की नमाज का वक्त
मस्जिद गौसिया लोहामंडी- 6:00 बजे
मस्जिद मौला अली पुरानागंज- 6:30 बजे
मस्जिद अलफलो वाली शेर मो.- 6:45 बजे
मस्जिद हिदायत रसूल- 7:00 बजे
मस्जिद शमीर खां- 7:00 बजे
मस्जिद मनिहारान- 7:00 बजे
मस्जिद खालिद बिन वलीद- 7:00 बजे
मस्जिद कल्लन खां बिजलीघर- 7:15 बजे
मस्जिद सूफिया भूरे खां- 7:15 बजे
मस्जिद कुरैशियान भूरे खां- 7:30 बजे
मस्जिद मौलाबख्श खुदागंज- 7:30 बजे
मस्जिद सलमानियान शेर मो.- 7:30 बजे
मस्जिद अशरफी बशीर खां- 7:30 बजे
मस्जिद ऊंची बरेली गेट- 7:30 बजे
मस्जिद गौसिया फीलखाना- 7:30 बजे
मस्जिद मोटा पाकर भूरे खां- 7:45 बजे
मस्जिद हुसैनी लाल रोड- 7:45 बजे
मस्जिद अलमबरदार जाटों चौराहा- 8:00 बजे
मस्जिद नंबरदार पकड़िया- 8:00 बजे
मस्जिद वहाब खां- 8:00 बजे
मस्जिद औलिया बुजकसाबान- 8:00 बजे
मस्जिद नूरी पंजाबियान- 8:00 बजे
मस्जिद पुलिया वाली पकड़िया- 8:30 बजे
मस्जिद अब्बासियान- 8:30 बजे
मस्जिद अल्लाहू मियां- 8:30 बजे
ईदगाह- 8:45 बजे
मस्जिद मदीना शाह- 9:00 बजे
मस्जिद शाहजी मो. शेर मियां- 9:00 बजे
मस्जिद मोहद्दिस सूरती- 9:00 बजे
मस्जिद कचहरी- 9:00 बजे
मस्जिद इराकियान पकड़िया- 9:00 बजे
मस्जिद मलाहद खा- 9:30 बजे
नोट: शाही जामा मस्जिद व ईदगाह प्रबंध समिति के सचिव सिराज बहादुर खां ने बताया कि ईद उल अजहा की नमाज ईदगाह में 8:45 बजे अदा की जाएगी। बताया कि बारिश होने पर नमाज शाही जामा मस्जिद में होगी।


सेव इंवायरमेंट सोसायटी भी निभाएगी जिम्मेदारी
सावन के अंतिम सोमवार और बकरीद को सकुशल संपन्न कराने के लिए सेव इंवायरमेंट वेलफेयर सोसायटी की ओर से पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। अध्यक्ष टीएच खान ने बताया कि उनकी संस्था के सदस्य भीड़ के बीच एक्टिव रहेंगे। अफवाह फैलाने और खुराफात करने वालों पर निगाह रखी जाएगी। अगर ऐसा कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो प्रशासन को सूचित कर उस पर सख्त कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed