{"_id":"69273e923a312609d20acaeb","slug":"cultural-programme-in-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-148746-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दो दिवसीय शहीदी पर्व पर संतों की संगत ने किया प्रवचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दो दिवसीय शहीदी पर्व पर संतों की संगत ने किया प्रवचन
Wed, 26 Nov 2025 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 26 Nov 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
अमरिया क्षेत्र के गुरुद्वारा नानकसर बड़ेपुरा में सजा गुरु का दीवान स्रोत - संवाद
अमरिया। गुरुद्वारा नानकसर बड़ापुरा भैंसहा में गुरु तेगबहादुर जी के 350वें दो दिवसीय शहीदी पर्व के अंतिम दिन बुधवार को हुए समागम में दूर-दराज से आए संतों ने संगत को प्रवचन कर निहाल किया। इस मौके पर लंगर भी हुआ।
कार्यक्रम के दूसरे दिन पंडाल में श्रीगुरु ग्रंथ साहिब दीवान सजाया। रागी जत्था भाई दिलवाग सिंह, कीर्तन वाचक भाई संतोक सिंह ने गुरु शब्द से जुड़ने की प्रेरणा की। संत बाबा नरेंद्र सिंह संत बाबा बलविंदर सिंह नांदेड़ महाराष्ट्र हजूर साहिब वालों ने गुरु की महिमा का बखान करते हुए गुरु के बताए हुए मार्ग और उनकी ओर से दिए वचनों पर अटल रहने के लिए कहा। कहा कि जो लोग अपने महापुरुषों के बताए हुए मार्गों पर नहीं चलते हैं, वे लोग जीवन में कभी सफल नहीं हो पाते हैं। संत बाबा बलविंदर सिंह नांदेड़ महाराष्ट्र हजूर साहिब वालों ने गुरु की महिमा का बखान किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को जीवन में मेहनत करते रहना चाहिए। रागी जत्था भाई गुरप्रीत सिंह लैंडरा पंजाब, बीबी दिलेर कौर पंडौरी पंजाब वालों ने भजन-कीर्तन करते हुए गुरु तेग बहादुर के जीवन पर प्रकाश डाला।
जत्थेदार बाबा मोहन सिंह, जत्थेदार बाबा जोगा सिंह ने गुरु की महिमा का बखान कर संगत को निहाल किया। इस मौके समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरिया परिसर में कैंप लगाकर मरीजों का उपचार, निशुल्क दवाओं का वितरण किया। शिविर में डॉक्टर मंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।