फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   cultural

विधि विधान से भक्तों ने की महागौरी और सिद्धिदात्री की आराधना

Sun, 25 Oct 2020 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 02:16 AM IST
विज्ञापन
cultural
नवरात्र पर कन्या भोज कराती महिला - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। शारदीय नवरात्र के आठवें दिन देवी भक्तों ने माता महागौरी और मां सिद्धिदात्री की आराधना की। देवी मंदिरों में भी भक्तों ने पहुंचकर पूजा अर्चना की। तमाम जगहों पर घरों में नवमी मानकर नवरात्र का हवन पूजन कराने के बाद कन्या भोज कराया गया।
विज्ञापन

नवरात्र पर्व की अष्टमी और नवमी को लेकर इस बार भक्तों के मन में संशय की स्थिति देखी गई। कई देवी भक्तों ने शनिवार को अष्टमी और नवमी एक ही दिन मनाई। कुछ घरों में मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी और मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना हुई तो वहीं तमाम भक्त ऐसे भी थे, जिन्होंने नवमी मानकर नवरात्र व्रत का पारायण कन्या भोज खिलाकर किया। मां यशवंतरी देवी मंदिर, निरंजनकुंज कॉलोनी स्थित महामातेश्वरी मंदिर, गोदावरी स्टेट स्थित दुर्गा मंदिर समेत अन्य देवी मंदिरों में भक्तों ने मां जगदंबे के दर्शन किए। तमाम व्रतधारियों ने घरों में हवन पूजन के बाद कन्या भोज कराया और व्रत का परायण किया।
विज्ञापन

बीसलपुर। दुर्गा मंदिर में शनिवार को अष्टमी एवं नवमी के सिलसिले में हवन पूजन कराया गया। शाम को मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई। मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली स्थित दुर्गा मंदिर में शनिवार को हवन पूजन और प्रसाद वितरण किया गया। शाम को मंदिर से दुर्गा देवी की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में चलने वाले वाहनों पर मंदिर का सिंहासन सजाया गया । ढोल वादन के साथ निकाली गई शोभा यात्रा का रास्ते में जगह जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद शोभा यात्रा देर शाम मंदिर में आकर संपन्न हो गई। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल भी साथ में रहा। यात्रा का नेतृत्व दिनेश अग्रवाल ने किया। शोभा यात्रा के दौरान सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कन्याओं के घरों में ही पहुंचाएंगे भोज
बीसलपुर कोरोना काल में जागरूक भक्तों ने नवरात्र पर रविवार को घरों और मंदिरों में कन्या भोज न कराने का निर्णय लिया है। इनका मानना है कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। इसलिए वह लोग घरों और मंदिरों में कन्या भोज कराएंगे तो संक्रमण का खतरा हो सकता है। इनका कहना है कि रविवार को कन्याओं के घरों पर ही भोजन का थाल और दक्षिणा पहुंचाई जाएगी। पूजा अर्चना घर पर ही कर लेंगे।

घर में नहीं कराएंगे कन्या भोज
इस बार कोरोना संक्रमण के चलते रविवार को नवरात्र में घर पर कन्या भोज नहीं कराएंगे। कन्याओं के घरों पर भोजन का थाल और दक्षिणा पहुंचा देंगे। बृजेश कुमार, गांव मानपुर।
नपुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed