फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Crowd gathered in pagodas on Nag Panchami, freed from the shackles of snakebite

Pilibhit News: नाग पंचमी पर शिवालयों में लगी भीड़, सर्पदंश के बंधों से कराया मुक्त

Mon, 21 Aug 2023 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 21 Aug 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Crowd gathered in pagodas on Nag Panchami, freed from the shackles of snakebite
गांव अमरैयाकला में हुए दंगल में भीड़ते पहलवान ।
पूरनपुर। नागपंचमी पर लोगों ने शिवालयों पहुंचकर दूध चढ़ाया। नागदेवता के दर्शन किया। देवीस्थान मंदिर, मोहल्ला कायस्थान स्थित एक धार्मिक स्थल, गांव तकिया दीनारपुर के नागराज मंदिर, अमरैयाकलां के लालबाबा मंदिर, कलीनगर रोड पर तकिया के गुरुकृपा धाम मंदिर, लेम्बौआ के मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन

गांव अमरैयाकलां के देवीस्थान परिसर में मेला लगा। क्षेत्र में सर्पदंश का शिकार हुए लोगों के उपचार के समय लगाए गए बंधों को बैगियों ने झाड़ फूंककर मंत्रों के माध्यम से करीब 21 लोगों को बंधों से मुक्त कराया। मेले में दंगल प्रतियोगिता हुई। दंगल में अमरैयाकलां के पवन कुशवाहा ने तकियादीनारपुर के कपिल यादव को, अमरैयाकलां के अतुल कुशवाहा ने भगवंतापुर के करन को, अमरैयाकलां के शिवम ने लोहरपुरी के आकाश को, अमरैयाकलां के हिमांशु यादव ने भगवंतापुर के विजय को, अमरैयाकलां के शिवम कुशवाहा ने कान्हा टांडा के धर्मेंद्र को, तकियादीनारपुर के मोहम्मद उमर ने भगवंतापुर के धर्मेंद्र को पटखनी दी। सुखदासपुर के हर्ष और खाता के शिवा यादव, अमरैयाकलां के मनोज तकियादीनारपुर के अयान खां, अमरैयाकलां के जसवीर, खमरियापट्टी के दिव्यांशु यादव की कुश्ती बराबर पर छूटी। दंगल देखने को लोगों की भीड़ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed