फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Crocodile that came out of the river reached Fardia village

तालाबा का पानी निकालकर पकड़ा मगरमच्छ, नदी में छोड़ा

Tue, 20 Sep 2022 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 12:40 AM IST
सार

नदियों से निकलकर मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं।सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को तालाब से निकालकर देवा नदी में ले जाकर छोड़ दिया।दोपहर में मंदिर के पास बैठे लोगों को तालाब में कुछ हलचल मालूम हुई।

विज्ञापन
Crocodile that came out of the river reached Fardia village
अमरिया क्षेत्र में मगरमच्छ को पकड़ते वनकर्मी। संवाद - फोटो : PILIBHIT

विस्तार

अमरिया। नदियों से निकलकर मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं। सोमवार एक मगरमच्छ अप्सरा नदी से निकलकर गांव फरदिया में शिवमंदिर के पास तालाब में पहुंच गया। ग्रामीणों की नजर जब मगरमच्छ पर पड़ी, तो लोगों में खलबली मच गई। तमाम ग्रामीण इकट्ठे हो गए। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को तालाब से निकालकर देवा नदी में ले जाकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

गांव फरदिया में नेशनल हाईवे किनारे बने शिवमंदिर के पास छोटा सा तालाब है। दोपहर में मंदिर के पास बैठे लोगों को तालाब में कुछ हलचल मालूम हुई। पास जाकर देखा तो पता चला कि उसमें तो मगरमच्छ है। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के डिप्टी रेंजर देवेंद्र पाल सिंह,वन दरोगा शैलेंद्र कुमार, बेनी राम, रामपाल ने पंपिंग सेट से तालाब का पानी निकाला। इसके बाद मगरमच्छा को पकड़कर एक जालनुमा बक्से में बंद किया। इसे देर रात देवा नदी में ले जाकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed