फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Crocodile, stirred into the pond of town

कस्बे केे तालाब में पहुंचा मगरमच्छ, हड़कंप

Sun, 09 Jul 2017 11:12 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 09 Jul 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
Crocodile, stirred into the pond of town
कस्बे केे तालाब में पहुंचा मगरमच्छ, हड़कंप
 बारिश शुरू होते ही जिले में मगरमच्छ निकलना शुरू हो गए हैं। कस्बे की नई बस्ती के निकट स्थित तालाब में सुबह मगरमच्छ का एक बच्चा आ गया। इसकी सूचना पर पहुंची वनविभाग की टीम ने उसे पकड़कर माला नदी में छुड़वा दिया। कस्बे में थाने के सामने स्थित जुबैदा स्कूल के पास ही रामपाल का तालाब है। इस तालाब में सुबह करीब 10 बजे कुछ लोगों ने मगरमच्छ का एक बच्चा देखा। कुछ ही देर में इसकी सूचना कस्बे में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग उसे देखने पहुंच गए। इस बीच सूचना मिलने पर वनविभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। वनरक्षक मुस्तका ने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को पकड़कर तालाब से बाहर निकाला। उसकी उम्र लगभग एक साल बताई जा रही है। पकड़े गए मगरमच्छ के बच्चे को बाद में महोफ व माला रेंज के गुजरने वाली माला नदी में छुड़वा दिया गया। यहां बता दे कि बरसात के समय तालाबों व शहर किनारे बहने वाली खकरा नदी में अक्सर मगरमच्छ दिखते हैं जो कभी कभार पानी से बाहर आकर आबादी में भी घुस जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed