{"_id":"6a4d5110920e5fc541020451","slug":"crocodile-found-in-graveyard-rescued-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-163552-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कब्रिस्तान में आए मगरमच्छ का किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कब्रिस्तान में आए मगरमच्छ का किया रेस्क्यू
विज्ञापन
जहानाबाद क्षेत्र में आबादी के निकट पहुंचा मगरमच्छ। स्रोत ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानाबाद। थाना क्षेत्र के गांव अकबरगंज में सोमवार देर रात आबादी के निकट 12 फुट लंबा मगरमच्छ आबादी से सटे कब्रिस्तान में पहुंच गया।
ग्रामीणों के अनुसार, रात के समय कुछ लोग घरों से बाहर टहल रहे थे। कब्रिस्तान की ओर जाने पर अचानक उन लोगों की नजर बाउंड्रीवाल के निकट घूम रहे मगरमच्छ पर पड़ी। इसकी सूचना पूरे गांव में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना वन विभाग को दी गई। हालांकि टीम के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने सूझबूझ से मगरमच्छ को आबादी की ओर बढ़ने से रोका। सूचना मिलने पर वन विभाग और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वन कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान चलाकर मगरमच्छ को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद उसे वाहन में लादकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
डीएफओ भरत कुमार डीके ने बताया कि टीम ने सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित क्षेत्र में ले जाकर छोड़ दिया। संवाद
-- --
शहर में स्कूल के निकट पहुंचा अजगर, मचा हड़कंप
शहर में आर्य कन्या स्कूल के निकट मंगलवार सुबह अजगर दिखा। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। कुछ देर बाद टीम मौके पर पहुंची, लेकिन अजगर नाले के रास्ते कहीं अन्य स्थान पर चला गया। इस कारण उसका रेस्क्यू नहीं किया जा सका।