फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crocodile came to field

आबादी के निकट पहुंचा मगरमच्छ... ग्रामीणों में हड़कंप

Fri, 30 Oct 2020 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 01:19 AM IST
विज्ञापन
crocodile came to field
गुलाबटांडा गांव में पराली में बैठा मगरमच्छ - फोटो : PILIBHIT
गुलाबटांडा/माधोटांडा। बराही रेंज से सटे गुलाबटांडा गांव की सीमा में बृहस्पतिवार सुबह मगरमच्छ पहुंचने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कर मगरमच्छ को पकड़ लिया। टीम ने मगरमच्छ को माला नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन

नहरों से बाहर निकलकर मगरमच्छों के आबादी क्षेत्रों में पहुंचने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गांव गुलाबटांडा की आबादी के निकट किसान चिरौंजीलाल के खेत के किनारे मौजूद गांव के कुछ बच्चों की निगाह पराली में छिपे एक मगरमच्छ पर पड़ी। मगरमच्छ को देख बच्चे भाग खड़े हुए। बच्चों ने गांव पहुंचकर मगरमच्छ आने की सूचना परिजन को दी। मगरमच्छ को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना सामाजिक वानिकी के वनकर्मियों को दी गई। वनरक्षक बालकराम टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया गया। वनरक्षक ने बताया कि मगरमच्छ को माला नदी में छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed